script10 शहरों से जुड़ा राजाभोज एयरपोर्ट, रोजाना 22 फ्लाइट्स टेकऑफ | Rajbhoj Airport | Patrika News
भोपाल

10 शहरों से जुड़ा राजाभोज एयरपोर्ट, रोजाना 22 फ्लाइट्स टेकऑफ

दिल्ली के लिए अब रोजाना 9 फ्लाइट: इंडिगो की 180 सीटर नई फ्लाइट को पहले दिन मिले 114 यात्री

भोपालJan 16, 2020 / 01:24 am

Ram kailash napit

Rajbhoj Airport

Rajbhoj Airport

भोपाल. राजाभोज एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए बुधवार से 9 फ्लाइट्स हो गई हैं। दिल्ली-भोपाल-दिल्ली के लिए दोपहर में इंडिगो की नई फ्लाइट 6ई-5357 शुरू हुई। पहले दिन इस फ्लाइट में दिल्ली से भोपाल तक 100 यात्री आए। जबकि भोपाल से दिल्ली के लिए इस फ्लाइट में 114 यात्री रवाना हुए। यह एयरक्राफ्ट 180 सीटर एयरबस ए-320 है। इसके साथ ही अब भोपाल से 10 शहरों के लिए करीब 42 फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है।
भोपाल से रोजाना टेकऑफ होती हैं 22 फ्लाइट्स
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सर्वाधिक 9 फ्लाइट्स हैं। मुम्बई के लिए 3, जयपुर के लिए 3, रायपुर के लिए 2 , हैदराबाद, पुणे, उदयपुर, अहमदाबाद, बैंगलुरू के लिए 1-1 फ्लाइट्स हैं। इतनी ही फ्लाइट्स अन्य शहरों से राजाभोज एयरपोर्ट पर आती हैं।
कस्टम और इमिग्रेशन काउंटर के बाद इंटरनेशनल उड़ान
राजाभोज एयरपोर्ट से प्रयागराज, नागपुर, शिर्डी, पटना, लखनऊ, चेन्नई, कोच्चि, गोवा, कोलकाता और चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट शुरू करने की कवायद जारी है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट दर्जा पाने के बाद दुबई, बैंकॉक और कोलंबो की उड़ान शुरू होंगी। वर्तमान में एयरपोर्ट पर कस्टम और इमिग्रेशन काउंटर बनाने का कार्य जारी है।

29 मार्च से मुंबई के लिए रोजाना 4 फ्लाइट
स्पाइस जेट ने भोपाल से हैदराबाद व बेंगलुरु उड़ान को 28 मार्च तक अस्थाई रूप से बंद किया है। भोपाल-मुंबई-भोपाल के लिए नई उड़ान 29 मार्च से सुबह 8.45 बजे चलकर 10.25 बजे भोपाल पहुंचेगी। वापसी में सुबह 11.10 बजे रवाना होकर दोपहर 12.45 बजे मुम्बई पहुंचेगी। अभी मुम्बई के लिए एयर इंडिया और इंडिगो की सुबह व शाम को एक-एक फ्लाइट संचालित हो रही है।

अब त्रिवेन्द्रम के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट भी
भोपाल से त्रिवेन्द्रम के लिए भी इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट (6ई- 273) है। भोपाल से यह उड़ान शाम 4.10 बजे रवाना होकर शाम 6.10 बजे बेंगलुरू पहुंंचती है। यहां 30 मिनट का ठहराव लेकर यही फ्लाइट 6.40 बजे बेंगलुरू से रवाना होकर रात 8 बजे त्रिवेन्द्रम पहुंचती है।

Home / Bhopal / 10 शहरों से जुड़ा राजाभोज एयरपोर्ट, रोजाना 22 फ्लाइट्स टेकऑफ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो