scriptखुशखबरी: अब फिर से टीवी पर देख पाएंगे ‘रामायण’, जानें कब और कैसे | ramayana serial to re telecast on doordarshan | Patrika News

खुशखबरी: अब फिर से टीवी पर देख पाएंगे ‘रामायण’, जानें कब और कैसे

locationभोपालPublished: Mar 27, 2020 04:34:42 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

– केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी….- रामायण का प्रसारण दोबारा से शुरू….

photo6334670582704089435.jpg

ramanand sagar

भोपाल। कोरोना वायरस के चलते पीएम मोदी ने 14 अप्रैल तक देशभर में लॉकडाउन कर दिया है। अब लॉकडाउन के वजह से लोग घर में बैठे-बैठे बोर हो रहे हैं । पिछले काफी समय से दर्शक यह मांग कर रहे हैं कि दूरदर्शन पर प्रसारित हुए ऐतिहासिक पौराणिक सीरियल रामायण और महाभारत का दोबारा प्रसारण किया जाए। दर्शकों की मांग को पूरा करते हुए सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने घोषणा की है कि शनिवार (28 मार्च 2020) से रामानंद सागर के मशहूर सीरियल रामायण का दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण किया जाएगा। रामायण के कुछ किरदार ऐसे हैं, जिनके बारे में लोग आज भी जानना चाहते हैं, उनको देखना चाहते हैं।

https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw

जानिए कैसे देख सकेंगे….

जानकारी के लिए बता दें कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट कर बताया है कि सीरियल का पहला एपिसोड सुबह 9 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। रामायण का टेलिकास्ट दूरदर्शन पर 25 जनवरी 1987 में शुरू हुआ था। उन दिनों दूरदर्शन भारत में चलने वाला एकमात्र टेलिविजन चैनल था। वहीं प्रसारित होना वाला सीरियल रामायण पहला मेगा सीरियल था लेकिन अब देश की जनता इंटरनेट, टीवी और डिजिटल प्‍लेटफॉर्म्‍स की दीवानी है।

ramayan-1585282500.jpg

लग गई मुहर….

बता दें कि ये अटकले तो लंबे समय से लगाई जा रही थीं कि दूरर्दशन पर रामायण और महाभारत का प्रसारण किया जाएगा। अब आज सरकार ने इस बात पर मुहर भी लगा दी है। रामानंद सागर की रामायण हर मायनों में ऐतिहासिक थी। उस समय शो का हर किरदार अमर हो गया था। रामानंद सागर की रामायण के बाद कई बार रामायण बनाई गई, लेकिन वैसा अनुभव कभी नहीं हुआ जो रामानंद सागर की रामायण को देख होता था।

ramayan

ये हैं किरदार….

– राम ( अरुण गोविल)
– सीता (दीपिका चिखलिया )
– लक्ष्मण (सुदीप लहरी)
– हनुमान (दारा सिंह)
– रावण (अरविंद त्रिवेदी)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो