scriptVideo : नीतियो से नाराज होकर कराया मुंडन! बोले जातिगत की जगह आर्थिक आधार पर दें आरक्षण का लाभ | Reservation in india latest news in hindi 10june2018 | Patrika News
भोपाल

Video : नीतियो से नाराज होकर कराया मुंडन! बोले जातिगत की जगह आर्थिक आधार पर दें आरक्षण का लाभ

मुंडन कराने के बाद बोले जातिगत की जगह आर्थिक आधार पर दें आरक्षण का लाभ…

भोपालJun 10, 2018 / 11:56 am

दीपेश तिवारी

protest

नीतियो से नाराज होकर कराया मुंडन! बोले जातिगत की जगह आर्थिक आधार पर दें आरक्षण का लाभ

भोपाल। जातिगत आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर रविवार को सुबह ब्राह्मण समाज सवर्ण समाज ओर से विरोध किया गया। इस दौरान उन्होंने मांग करते हुए कहा कि यदि आरक्षण देना ही है तो यह आर्थिक आधार पर लागू किया जाए न कि जातिगत आधार पर…
इस दौरान सदस्यों ने शीतल दास की बगिया में मुंडन करा कर जातिगत आरक्षण पर विरोध प्रदर्शित किया।


जानकारी के अनुसार जातिगत आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर पांच राज्यों सहित मध्यप्रदेश के 51 जिलों में जातिगत आरक्षण के खिलाफ केशदान कार्यक्रम किया जा रहा है।
इस संबंध में संगठन का कहना है कि आरक्षण के विरोध में होने वाले मुंडन संस्कार (बालदान) आंदोलन यानि केशदान का मुख्य आयोजन बुधनी घाट, नर्मदा तट पर होगा। जहां संगठन के पदाधिकारी अपने सैकडों साथियों के साथ मुंडन करायेगे। वहीं इस कार्यक्रम से पहले ब्रह्म समागम सवर्ण जन कल्याण संगठन अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ने पूर्व में सवर्ण समाज के सभी संगठनों से आरक्षण का पुरजोर विरोध करने बह्म समागम से जुडने की अपील की थी।

ये संगठन आए साथ में…
जातिगत आरक्षण के विरोध मे अर्चना श्रीवास्तव अध्यक्ष राष्ट्रीय सवर्ण समाज पार्टी, पुष्पेन्द्र मिश्रा अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, प्रसंग परिहार सपाक्स, जय मानवता पार्टी, विनोद कुमार मिश्रा अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच, करणी सेना, राकेश व्यास अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण संगठन, किन्नर समाज, अशोक भारद्वाज अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा, चंद्रशेखर तिवारी प्रगतिशील ब्राह्मण समाज सहित दर्जनों संगठनों ने समर्थन किया है।
रविवार को हुए इस मुंडन संस्कार कार्यक्रम में सभी संगठनों सहित सवर्ण समाज के प्रबुद्धजन भी शामिल हुए। इससे पहले राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पेन्द्र मिश्रा ने बताया था कि जातिगत आरक्षण को समाप्त करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों, तहसील पर लोग अपने अपने स्तर पर कोई कटिंग कराकर, तो कोई दाढी बनवाकर और कोई मुंडन (सिर के बाल दान) कराकर एक साथ विरोध दर्ज कराएंगे।
वहीं मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि जातिगत आरक्षण का विरोध दर्ज कराने के लिए समिति अनूठे तरीके से विरोध दर्ज करा रही है। उनका कहना है कि सरकारी नौकरियों, स्कूल, कालेज, चुनावों में जातिगत आरक्षण बंद कर इसे आर्थिक आधार पर लागू करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी सवर्ण समाजिक संगठनों का उन्हे समर्थन मिल रहा है।
ये भी हुए शामिल…
अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा कक्का जी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पुष्पेन्द्र मिश्रा, राष्ट्रीय सवर्ण समाज पार्टी अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव, प्रसंग परिहार प्रांतीय उपाध्यक्ष सपाक्स, चंद्रशेखर तिवारी, जितेन्द्र शर्मा, प्रीतम सिंह कुशवाह, विकास बघेल, अनुराग शर्मा, आरके शर्मा, ब्रजेश शास्त्री, प्रेम सिंह दांगी, महेश मीणा, केके तिवारी, विनोद कुमार मिश्रा, अनुप मुखिया, अशोक भारद्वाज, विकास सिंह बघेल, महेश मीणा, पुष्पेन्द्र गुर्जर, जसराम दुबे, अभिषेक दुबे, प्रीतम सिंह कुश्वाह, राजा मिश्रा, जितेन्द्र शर्मा, हेमन्त शर्मा, अनिल पाठक, उदित तिवारी, सोनू दुबे, बृजेश शास्त्री, सचिन शुक्ला, कृपा शंकर तिवारी, फूलचंद शास्त्री, मांगीलाल आर्य, राजेश शर्मा सहित बडी संख्या में संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

Home / Bhopal / Video : नीतियो से नाराज होकर कराया मुंडन! बोले जातिगत की जगह आर्थिक आधार पर दें आरक्षण का लाभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो