scriptदो वाहनों की आपस में भिड़त के चलते हुआ गंभीर हादसा, 3 गंभीर घायल | road accident in bhopal | Patrika News
भोपाल

दो वाहनों की आपस में भिड़त के चलते हुआ गंभीर हादसा, 3 गंभीर घायल

दो वाहनों की आपस में भिड़त के चलते हुआ गंभीर हादसा, 3 गंभीर घायल

भोपालAug 30, 2018 / 12:20 pm

योगेंद्र Sen

accident

Road accident in bhilwara

भोपाल@मुद्दिसिर खान की रिपोर्ट…
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रतुआ इलाके की लाल घाटी में देर रात एक भंयकर हादसा हो गया। दूध की गाड़ी और डंपर की भिड़त होने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट के दौरान एक युवक गाड़ी में फंस गया था। जिसे काफी मशक्कत से बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि यह घटना रात्री 1:50 बजे की है। दोनों वाहन अपनी गति से अपने गंतव्य तक जा रहे थे। अचानक वाहनों के अनबेेलेंस होने के कारण आपस में भिड़त हो गई। घायलों को देर रात भोपाल रेफर किया गया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहान उनकी हालत नाजुक है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
हालही में जोन वन में डीबी मॉल के सामने पाइप लाइन का काम चल रहा है। जिसके चलते एक तरफ का मार्ग बंद कर दिया गया। मार्ग बंद होने के कारण और लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल सामने से आ रही कार ने दो बाइक सवार को कुचलते हुए, टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही बाइक चालकों की मौत हो गई।
हादसे के तुरंत बाद एमपी नगर थाना क्षेत्र पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। दोनों बाइक सवारों को पीएम के लिए निजी अस्पताल भिजवाया। साथ ही रिपोर्ट दर्ज की।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया
आस पास के लोगों ने बताया कि यह हादसा इतना भयावह था कि हम देखकर डर गए। इतनी तेज भिड़त के चलते कार के परखच्चे उड़ गए। हमने सोचा बाइक चालाकों को उठाकर अस्पताल भिजवाएं या देखे उन्हें कितनी चोट लगी है, पर देखा तो उनकी सांस ही नहीं चल रही थी। पुलिस द्वारा तुरंत 108 को बुलाया और दोनों अस्पताल भिजवाया गया।

सामने आई निगम की लापरवाही
डीबी मॉल के सामने पाइप लाइन का काम चल रहा है। इस दौरान उसके आसपास किसी भी तरह के बेरीकेट्स या बोर्ड नहीं लगे हुए है। जिससे इस तरह के हादसे होना आम बात है। साथ ही रास्ते के सुविधाजनक बनाने के लिए ऐसा कोई काम निगन द्वारा नहीं किया गया है। जिससे सामने से आ रहे वाहन को देखने में असुविधा होती है। नतीजा इस तरह के हादसे हो जाते है।

Home / Bhopal / दो वाहनों की आपस में भिड़त के चलते हुआ गंभीर हादसा, 3 गंभीर घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो