scriptबस हादसा अपडेट : 30 घंटे बाद मिला एक और शव, अब तक 8 लोगों की मौत | road accident update : Found one dead body bus accident 8 people died | Patrika News
भोपाल

बस हादसा अपडेट : 30 घंटे बाद मिला एक और शव, अब तक 8 लोगों की मौत

road accident update : मरने वालों की संख्या हुई आठ

भोपालOct 04, 2019 / 10:42 am

KRISHNAKANT SHUKLA

बस हादसा अपडेट : 30 घंटे बाद मिला एक और शव, अब तक 8 लोगों की मौत

बस हादसा अपडेट : 30 घंटे बाद मिला एक और शव, अब तक 8 लोगों की मौत

भोपाल/रायसेन : बीते बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हुए बस हादसे में 30 घंटे बाद एक और यात्री का शव मिला। अब बस हादसे से मरने वालों की संख्या कुल आठ हुई। रायसेन बस दुर्घटना में रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमोर्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा दिया है। मिले शव की पहचान वन विभाग का कर्मचारी मुनऊ सैनी (55) के रूप में हुई है। मुनऊ सैनी सागर जिले के शाहगढ़ का निवासी था। बस हादसे वाली जगह से 300 मीटर की दूरी पर शव मिला।

 

बस हादसा अपडेट : 30 घंटे बाद मिला एक और शव, अब तक 8 लोगों की मौत
ये है मामला

रायसेन के दरगाह पर बीती देर रात लगभग एक बजे भोपाल-छतरपुर यात्री बस अनियंत्रित होकर रीछन नदी में गिर गई। जिसमें दो महिला और एक बच्चे सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार एक पुलिस का जवान पानी मे बह गया और 19 लोग घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुचे स्थानीय लोगों ने प्रशासन की मदद से बाहर निकाला और इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा।
rn_041010.jpg

घटना के समय अधिकतर यात्री नींद में थे

बताया जा रहा है कि ओम साईं राम कंपनी की यात्री बस इंदौर से छतरपुर जा रही थी, जिसमे करीब 45 यात्री सवार थे, तभी दरगाह के पास रीछन नदी के पुल पर गड्ढे में पहिया आ जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर लगभग 70 फीट नीचे नदी में जा गिरी। घटना के समय अधिकतर यात्री नींद में थे।

 

मृतकों के नाम

1. रवि बंसल जिला छतरपुर
2. सागर बाई रायसेन।
3. अनवर खान सागर।
4- उजेफा खान बेगमगंज।।
5- दीपक बंसल उम्र 2 साल।
6- वन विभाग का कर्मचारी मुनऊ सैनी (55)

Home / Bhopal / बस हादसा अपडेट : 30 घंटे बाद मिला एक और शव, अब तक 8 लोगों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो