भोपाल

आने वाले 15 दिनों तक इन रास्तों पर बिलकुल न जाएं, बंद रहेंगे ये रास्ते, जानिए क्या है कारण

रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेंगे ये रास्ते….

भोपालNov 29, 2022 / 11:42 am

Ashtha Awasthi

road closed

भोपाल। शहर में मेट्रो प्रोजेक्ट और फ्लाईओवर का काम एमपी नगर क्षेत्र के आसपास तेजी से चल रहा है। ऐसे में सरगम टॉकीज से लेकर प्रगति पेट्रोल पंप तक बन रहे फ्लाईओवर में गार्डर लांचिंग के कारण करीब 2 सप्ताह तक यह मार्ग बंद किया जा रहा है। सोमवार से लेकर 11 दिसंबर तक यह रास्ता बंद होने से आवागमन करने वाले लोग और वाहन परिवर्तित मार्ग से आवागमन कर सकेंगे। गौरतलब है कि एमपी नगर क्षेत्र मे गायत्री मंदिर से डीबी मॉल, बोर्ड ऑफिस, प्रगति पेट्रोल पंप से मानसरोवर कॉम्पलेक्स होते हुए गणेश मंदिर तक फ्लाई ओवर निर्माण के तहत यह निर्णय लिया गया है।

यहां से आवागमन कर सकेंगे वाहन

-प्रगति पेट्रोल पम्प से मानसरोवर तिराहा की ओर आने-जाने वाला मार्ग रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक पूर्णत: बंद रहेगा।

-मानसरोवर तिराहा, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से प्रगति पेट्रोल पम्प या बोर्ड ऑफिस चौराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन मानसरोवर तिराहा से 7 नम्बर मार्केट चौराहा, सरोजनी नायडू कन्या स्कूल तिराहा, पारूल अस्पताल होकर प्रगति पेट्रोल पम्प तिराहा एवं बोर्ड ऑफिस चौराहा की ओर आवागमन कर सकेंगे।

-प्रगति पेट्रोल पम्प या बोर्ड ऑफिस चौराहा से मानसरोवर तिराहा आरकेएमपी की ओर जाने वाले वाहन प्रगति पेट्रोल पम्प, पारूल अस्पताल, सरोजनी नायडू कन्या स्कूल तिराहा, 7 नंबर मार्केट चौराहा होकर मानसरोवर तिराहा, आरकेएमपी की ओर जा सकेंगे।

चार महीने में बन जाएगा 13 मीटर चौड़ा ब्रिज

कोलार रोड कलियासोत के सर्वधर्म ब्रिज का नया भाग चार महीने में पूरा हो जाएगा। मौजूदा पुल के पास दूसरा भाग तैयार किया जा रहा है। इससे पांच लाख की आबादी को सीधा लाभ होगा। यहां स्टील बांधने का काम शुरू हो गया है। क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर कार्यपालन यंत्री जावेद शकील से भी मिले और शर्मा ने उन्हें गुणवत्ता के साथ काम पूरा कराने के निर्देश दिए।

नए भाग की चौड़ाई 13 मीटर, 60 मीटर लंबा रहेगा पुल— बताया जा रहा है कि इस पुल का निर्माण कार्य मार्च 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस ब्रिज का निर्माण पांच करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। मौजूदा पुल के पास इसका दूसरा भाग तैयार किया जा रहा है। नए भाग की चौड़ाई 13 मीटर है, जबकि ये 60 मीटर लंबा रहेगा।

Home / Bhopal / आने वाले 15 दिनों तक इन रास्तों पर बिलकुल न जाएं, बंद रहेंगे ये रास्ते, जानिए क्या है कारण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.