scriptरात गहराते ही सिमट जाती है सड़क, अटक रहीं एम्बुलेंस | Road gets narrowed as night fallsparking problam in colony | Patrika News

रात गहराते ही सिमट जाती है सड़क, अटक रहीं एम्बुलेंस

locationभोपालPublished: Jan 20, 2020 12:44:43 pm

हजारों वाहनों की कॉलोनियों में अवैध पार्किंग, नियमों के बाद भी नहीं रोक
 

रात गहराते ही सिमट जाती है सड़क, अटक रहीं एम्बुलेंस

रात गहराते ही सिमट जाती है सड़क, अटक रहीं एम्बुलेंस

भोपाल। वाहनों की बेतहाशा बढ़ती संख्या और पार्किंग नियमों के प्रति लापरवाही जान पर भारी पड़ रही है। ऐसे हालात दिन की बजाय रात में बन रहे हैं। सघन आबादी वाले इलाकों में गलियों के चार पहिया से सड़क सिमट गईं। करीब 15 फीट की सड़क आधी रात को सिमट 5 फीट भी नहीं बचती। लाखों की संख्या में वाहन नगर निगम की सड़क पर पार्क होते हैं। पार्किंग के लिए यहां नगर निगम ने नियम तो बनाए लेकिन केवल कागजों पर।

घरों में पार्किंग इंतजाम न होने से सघन इलाकों में चार पहिया वाहनों की पार्किंग सड़क पर हो रही है। सड़कें भले सूनी हो जाती हैं लेकिन गलियां और कॉलोनी के रास्ते इनके कारण जाम हो जाते हैं। घर में पार्किंग बनाने नगर निगम ने नियम बना रखे हैं इनका कितना पालन हो रहा है इसका जायजा लेने शहर में अस्पताल और फायर स्टेशन के पास कुछ स्थानों का जायजा लिया जिसमें हालात गंभीर नजर आए।
ये मिली स्थिति ..

मालीपुरा के पास रात करीब 12 बजे

पुराने शहर के इस हिस्से में चिरायु अस्पताल है। कई गंभीर मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। फतेहगढ़ स्थित मुख्य सड़क तो लगभग सुनसान थी लेकिन अस्पताल की ओर जाने वाले तीन रास्तों में से दो चार पहिया वाहनों के कारण ब्लॉक थे। आसपास के कई रहवासियों के वाहन यहां पार्क मिले। कुछ मरीजों के परिजन वाहन खड़े मिले। नाम न बताने पर यहां एम्बुलेंस संचालन में सहाय एक कर्मचारी ने बताया कि वाहनों के कारण कई बार रात को दिक्कत होती है। कई बार लोगों को हिदायत भी दी कि वे वाहन सड़क पर न लगाए।
………….

तलैया क्षेत्र .. रात 12.45
छोटे तालाब से सटा हुआ इलाका है। थाने के बगल से अंदर जाने वाले रास्ते पर चार पहिया वाहनों का जमावड़ा लगा था। सड़क के दोनों ओर वाहनों से आवाजाही के जगह ही नहीं बची। यहां कुछ समय पहले 108 एम्बुलेंस के जाने में परेशानी हुई। सूचना मिलने पर बताए स्थान से कुछ दूर तक ये 10 मिनट में पहुंच गई लेकिन आगे चार पहिया वाहन होने से अटक गई।
ये है नियम
सार्वजनिक स्थान, सड़क पर वाहन पार्क नहीं किया जा सकता है। नियमों के तहत ऐसे मामलों में जुर्माना और वाहन को जब्त करने की कार्रवाई की जा सकती है। मप्र भूमि विकास नियम के तहत मकान निर्माण के दौरान इसमें पार्किंग का स्पेस देना अनिवार्य है।

्र शहर में 15 लाख से ज्यादा
वर्तमान में शहर में करीब 15 लाख वाहन हैं इनमें सबसे ज्यादा दुपहिया वाहन हैं। चार पहिया वाहनों की संख्या करीब चार लाख है। शहर के बड़े क्षेत्र में लोगों ने पार्किंग नहीं बनाई। ऐसे में वाहन सड़कों पर ही पार्क होते हैं जो नियमों के आधार पर गलत हैं।
…………….
सड़कों पर या गलियों में अगर वाहन खड़े हो रहे हैं तो हटाने की पहली प्राथमिकता यातायात विभाग की है। मकान या कॉलोनी निर्माण के दौरान नगर निगम से अनुमति के दौरान पार्किंग सहित दूसरे इंतजाम अनिवार्य रहते हैं।
– हरीश गुप्ता, उपायुक्त नगर निगम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो