scriptElection2019: मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा और संघ की नजर, पदाधिकारी तैनात | rss supporting bjp in madhya pradesh elections 2019 | Patrika News
भोपाल

Election2019: मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा और संघ की नजर, पदाधिकारी तैनात

मध्य प्रदेश के 29 लोकसभा सीटों पर BJP भाजपा RSS राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर समन्वय और डैमेज कंट्रोल का जिम्मा, BJP भाजपा की हर लोकसभा सीट अब RSS संघ के हवाले, पदाधिकारी किए तैनात

भोपालApr 03, 2019 / 10:19 am

KRISHNAKANT SHUKLA

bjp rss election 2019

elections 2019 rss supporting bjp

भोपाल. मध्य प्रदेश चुनाव 2019 में भाजपा BJP के लिए मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के हवाले हो गई है। दरअसल, संघ RSS ने हर सीट पर अपने एक पदाधिकारी की ड्यूटी लगाई है। इनमें ज्यादातर अनुषांगिक संगठनों के बड़े पदाधिकारी शामिल हैं।
इनको समन्वय और डैमेज कंट्रोल का जिम्मा सौंपा गया है। इसके साथ ही ये पदाधिकारी सामाजिक संगठनों और अन्य संस्थाओं से मिलकर BJP भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए काम करेंगे।

मध्य प्रदेश में 18 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित
BJP भाजपा ने अब तक जिन 18 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, उनमें से लगभग आधी सीटों पर बगावत और विरोध के स्वर फूट रहे हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कई स्थानों पर संगठन मंत्री डैमेज कंट्रोल रोकने में विफल साबित हुए थे, जिसके चलते कई सीटों पर BJP भाजपा को हार मिली थी।
इसके चलते संघ RSS की ओर से भेजे गए BJP भाजपा के संभागीय संगठन मंत्रियों पर पार्टी और संघ RSS को ज्यादा भरोसा नहीं है, इसलिए पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।

कहां किसकी ड्यूटी
RSS संघ ने मध्य प्रदेश रीवा में विद्या भारती के पूर्व प्रांत सचिव संतोष अवधिया को भेजा है। सागर में विभाग कार्यवाह डॉ. सुशील भार्गव और दमोह में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी भरतजी को डैमेज कंट्रोल का जिम्मा दिया है।
मध्य प्रदेश सीधी में जिला संघ RSS चालक पुष्पराज सिंह, सतना में प्रांत संघ चालक उत्तम बनर्जी और शहडोल में विभाग कार्यवाह अजय दास को भेजा है। मध्य प्रदेश मंदसौर में विभाग प्रचारक योगेश शर्मा डटे हुए हैं।

Home / Bhopal / Election2019: मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा और संघ की नजर, पदाधिकारी तैनात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो