scriptचुनाव के बाद आरटीओ करेंगे कार्रवाई | RTO will tight noose after LS elections | Patrika News
भोपाल

चुनाव के बाद आरटीओ करेंगे कार्रवाई

इंटरव्यू– संजय तिवारीआरटीओ

भोपालApr 14, 2019 / 08:51 am

दिनेश भदौरिया

NEWS

चुनाव के बाद आरटीओ करेंगे कार्रवाई

भोपाल. परिवहन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय में समस्याएं बनी ही रहती हैं। एक समस्या खत्म नहीं हो पाती, दूसरी पैदा हो जाती है। दलाल, फर्जी तरीके से पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल और फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया जाना समेत कई समस्याएं हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी इस कार्यालय के कर्मचारियों के समय से ऑफिस आने से लेकर अन्य समस्याओं पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

सवाल: पीयूसी सर्टिफिकेट के बिना वाहनों पर क्या जुर्माना करते हैं, ये सर्टिफिकेट्स जारी करने में गड़बड़ी चल रही है?
जवाब: बिना पीयूसी के दो पहिया वाहन पर एक हजार, कार पर दो हजार और बस ट्रक पर तीन हजार रुपए का जुर्माना किया जाता है। पॉल्यूशन चेकिंग करने वाले इस तरह की गड़बड़ी कर रहे हैं तो इंस्पेक्टर को भेजकर जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

सवाल: कार्यालय में कर्मचारी और अफसर समय से नहीं आते?
जवाब: ऐसा नहीं है, मैंने ज्वाइन करने के बाद सबसे पहले कार्यालय आने के समय में ही सुधार करवाया। इसमें मनमानी पर अंकुश लगाया है। अब प्रत्येक कर्मचारी सुबह 10.45 बजे तक अनिवार्य रूप से ऑफिस आ जाता है। इससे कार्य में सुधार हुआ है।

सवाल: दलालों का प्रवेश आरटीओ परिसर में रोकना था, लेकिन वे तो कार्यालय में दस्तावेज हैंडल करते हैं?
जवाब: ऐसा नहीं है। किसी भी बाहरी तत्व को अनावश्यक ऑफिस में प्रवेश या किसी दस्तावेज को टच करने की अनुमति नहीं है। लोगों को एजेंट्स के बचाने को एकल खिड़की सुविधा शुरू की गई है। तमाम जानकारियां देने वाले बोर्ड भी कई जगह लगाए गए हैं।

सवाल: सड़क पर वाहनों के जमावड़े के चलते लिंक रोड-2 पर अकसर जाम की स्थिति बनी रहती है, कैसे निपटेंगे?
जवाब: यह सही है कि वाहनों से जाम लगता था, लेकिन अब नहीं। फिटनेस वाले वाहनों को एक दिन पहले अप्वाइंटमेंट लेना होता है और उस दिन केवल फिटनेस किए जाने वाले वाहन ही आते हैं। अनावश्यक वाहन नहीं आते।

सवाल: फिटनेस के लिए कौन-कौन सी जांच कराई जाती हैं?
जवाब: फिटनेस में हमारे टेक्निकल इंस्पेक्टर लाइट्स, बे्रक्स, स्पीड गवर्नर, सीट्स और बस की सामान्य कंडीशन परखते हैं। जिस वाहन की फिटनेस जांच की जाती है, उसकी वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी भी होती है।

सवाल: चार्टर्ड बसों में अवैध रूप से माल ढोने पर रोक क्यों नहीं लग पा रही है?
जवाब: विभाग के पास स्टाफ कम है और रुटीन काम भी काफी होते हैं। चार्टर्ड बसों में माल ढुलाई पर कार्रवाई करने के लिए लोकसभा चुनाव के बाद अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो