script125 साल बाद बन रहा विशेष संयोग, सावन में राशि के अनुसार जरूर करें ये उपाय, किस्मत देने लगेगी साथ | sawan 2019 : things you should do in sawan | Patrika News
भोपाल

125 साल बाद बन रहा विशेष संयोग, सावन में राशि के अनुसार जरूर करें ये उपाय, किस्मत देने लगेगी साथ

125 साल बाद बन रहा विशेष संयोग, सावन में कुछ उपायों को करने से चमक जाएगी आपकी किस्मत

भोपालJul 14, 2019 / 04:17 pm

Ashtha Awasthi

भोपाल। 17 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है और 15 अगस्त के दिन रक्षाबंधन पर इसका समापन होगा। इस साल सावन माह के चारों सोमवार पर विशेष योग बन रहा है। सावन का महीना सारे महीनों में इसलिए खास माना जाता है क्योंकि ये महीना देवो के देव महादेव का महीना होता है। इस बार ये और भी ज्यादा खास है, क्योंकि इस बार सारे सोमवार में कोई न कोई विशेष योग जरूर बन रहा है।

पुराणों में भी इस बात को बताया गया है कि सारे महीनों की अपेक्षा सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करने से महादेव ज्यादा प्रसन्न होते हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा जी बताते है कि इस बार सावन के महीने में अगर आप राशि के अनुसार कुछ उपाय करते हैं तो इस महीने में आपकी भी किस्मत चमक जाएगी। जानिए वे कौन से उपाय है जिनको करने के बाद आपकी भी किस्मत चमक सकती है……

Rashifal

मेष राशि

मेष राशि के जातको को सावन के महीने में देवो के देव भगवान शिव का शहद और गन्ने का रस से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ होता है।

वृष राशि

वृष राशि के जातको को सावन के सोमवार को शिव जी का कच्चे दूध और दही से करना चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातको को भगवान शिव का फलों के रस से अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद भगवान को लाल फूल अर्पित करें। ऐसा करने से शारीरिर परेशानियां दूर हो जाती हैं।

शिव

कर्क राशि

मिथुन राशि के जातको को सावन के महीने में महादेव का कच्चे दूध और मक्खन से अभिषेक करना चाहिए।

सिहं राशि

सिहं राशि के जातको को शहद और गुड़ से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते है और अपनी कृपा बरसाते है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातको को गंगाजल या किसी पवित्र नदी के जल से महादेव का अभिषेक करना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के सावन के महीने में धतुरा, दूध, दही और गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक पीली धोती को पहनकर शहद से शिव जी का अभिषेक करें और बाद में शिव को लाल फूल चढाएं।

धनु राशि

धनु राशि के जातक देशी घी और पीले फूल के साथ लाल चंदन से शिवजी का अभिषेक करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातक तिल और सरसों के तेल से शिव का अभिषेक करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक कच्चे दूध और दही से शिव जी का अभिषेक करें। इसके बाद नीले पुष्प चढ़ाएं। भगवान शिव को बिल्वपत्र चढ़ाना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के जातक गन्ने का रस और शहद में बादाम मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें। इसके बाद पीले फल अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक संपन्नता आती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो