scriptस्कूल की शुरू होने वाली हैं छुट्टियां, बच्चों की होने वाली है मौज | School Holiday in August 2022 | Patrika News

स्कूल की शुरू होने वाली हैं छुट्टियां, बच्चों की होने वाली है मौज

locationभोपालPublished: Jul 19, 2022 02:39:39 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

अगस्त में कई दिन स्कूलों में रहेंगी छुट्टियां …..

photo1658219762.jpeg

schools Holidays

भोपाल। पूरे मध्यप्रदेश में बारिश का दौर शुरु हो चुका है। अगर आने वाले दिनों में आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल अगले महीने स्कूल में बच्चों को लंबी छुट्टियां मिलने वाली हैं। क्योंकि अगस्त के महीने में स्वतंत्रता दिवस तो वहीं रक्षाबंधन भी आने वाला है। सभी छुट्यिों को मिलाकर 8 दिन तक स्कूल बंद रहेंगे। अगर आप भी कहीं की प्लानिंग करना चाहते हैं तो चलिए हम आपको बताने जा रहे है छुट्टियों की लिस्ट….

जानिए कब रहेंगी छुट्टियां

रविवार 7 अगस्त 2022 -दिन रविवार
रक्षाबंधन 11 अगस्त 2022- दिन गुरुवार
दूसरा शनिवार 13 अगस्त 2022- दिन शनिवार
रविवार 14 अगस्त 2022- दिन रविवार
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2022- दिन सोमवार
जन्माष्टमी 18 अगस्त 2022- दिन रविवार
रविवार 21 अगस्त 2022 -दिन रविवार
रविवार 28 अगस्त 2022- दिन रविवार

5 अगस्त तक जमा कर सकेंगे पंजीयन प्रपत्र

9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में अगस्त महीने में पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया जा रहा है। यह दो चरणों में होगी और जीतने वाले को होटल टूर पैकेज समेत कई तोहफे मिलेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यटन के प्रति आकर्षण और जानकारी बढ़ाना है।

मध्य प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों को प्रदेश के पर्यटन से परिचित कराने एवं पर्यटन के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को विकसित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा “मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2022” की जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रतियोगिता से बच्चों में पर्यटन के लिए मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रति आकर्षण के साथ पर्यटन संबंधी जानकारी बढ़ेगी। प्रतियोगिता में शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और केंद्रीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

5वीं-8वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

एमपी बोर्ड कक्षा 5वी और 8वीं के छात्रों की पूर्व परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इसके लिए ने परीक्षा तिथि की भी घोषणा कर दी गई है। बता दे की परीक्षा 18 जुलाई को होनी थी। जिसे 1 सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। पांचवी और आठवीं की पूरक परीक्षा 25 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी।

शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश द्वारा वार्षिक वर्ष 2021-22 में आयोजित किए गए कक्षा पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित और असफल हुए छात्रों के लिए पूरक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि इसके लिए परीक्षा पहले 18 जुलाई से होने वाली थी। जिसे अब बढ़ाकर 25 जुलाई कर दिया गया है। हालांकि दोनों परीक्षाओं का समय दोपहर 12:00 से 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8cjxc7
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो