scriptभाजपा के सिंधिया, सुमेर सिंह और कांग्रेस के दिग्विजय पहुंचे राज्यसभा | Scindia of BJP, Sumer and Digvijay of Congress reached Rajya Sabha | Patrika News
भोपाल

भाजपा के सिंधिया, सुमेर सिंह और कांग्रेस के दिग्विजय पहुंचे राज्यसभा

दो विधायकों के वोट निरस्त हुए

भोपालJun 19, 2020 / 10:49 pm

दीपेश अवस्थी

भाजपा के सिंधिया, सुमेर सिंह और कांग्रेस के दिग्विजय पहुंचे राज्यसभा

भाजपा के सिंधिया, सुमेर सिंह और कांग्रेस के दिग्विजय पहुंचे राज्यसभा

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा की रिक्त हुई सीटों के लिए इस बार भाजपा से ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुमेर ङ्क्षसह सोलंकी और कांगे्रस से दिग्विजय सिंह विजयी घोषित हुए हैं। मौजूदा विधानसभा में कुल 206 विधायक हैं, सभी ने मतदान में भाग लिया। दो विधायकों के वोट निरस्त हुए हैं। इसमें कांग्रेस और भाजपा के एक-एक विधायक शामिल हैं।
मतगणना के दौरान जब दो विधायकों के मत निरस्त किए जाने लगे तो वहां मौजूद दोनों दलों के मतगणना एजेंट ने आपत्ति दर्ज कराई। आरोप लगाया गया कि गलत तरीके वोट निरस्त किया जा रहा है। जब वहां मौजूद निर्वाचन पदाधिकारी एपी सिंह ने बताया कि विधायकों ने गलत मार्किंग की है, यह माॢकंग अमान्य है। इस पर दोनों दलों के मतगणना एजेंट सहमत हुए।
सप-बसपा ने भाजपा का दिया साथ –

कमलनाथ सरकार में सत्ता के साथ रही सपा, बसपा और 3 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा उम्मीदवारों को वोट दिया। वहीं एक निर्दलीय केदार डाबर ने कांग्रेस को वोट दिया।
किसने वोट मिले –

भाजपा उम्मीदवार
ज्योतिरादित्य सिंधिया – 56

सुमेर सिंह 55
—-

कांग्रेस उम्मीदवार –
दिग्विजय सिंह – 57

फूल सिंह बरैया 36

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो