भोपाल

भाजपा के दिग्गज नेता का हार्ट अटैक से निधन, बीजेपी में शोक की लहर

प्रदेश भाजपा में शोक की लहर, भाजपा मुख्यालय में अंतिम दर्शनों के बाद निकलेगी अंतिम यात्रा…।

भोपालDec 15, 2021 / 09:22 am

Manish Gite

 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता का निधन हो गया। उनके निधन के बाद प्रदेश भाजपा में शौक की लहर दौड़ गई। उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को भाजपा कार्यालय से निकाली जाएगी।

मध्य प्रदेश के पूर्व सह संगठन महामंत्री भगवतशरण माथुर का दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से समूचे भाजपा परिवार में शोक व्याप्त हो गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अनेक दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

भगवत शरण माथुर का जन्म 13 अप्रैल 1951 को ग्राम तलेन जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश में हुआ था। भगवत शरण 1975 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (rss) के प्रचारक निकले। बालासाहेब देवरस, सुदर्शन, बाबासाहेब नातू और कुशाभाऊ ठाकरे जैसे मूर्धन्य व्यक्तियों के साथ उन्होंने कार्य किया। वह उज्जैन, शाजापुर और रतलाम जिलों में जिला प्रचारक रहे । माथुर 1994 से भारतीय जनता पार्टी के कार्य में जुट गए ।

 

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1470815108578234374?ref_src=twsrc%5Etfw

वह मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सह संगठन महामंत्री तथा हरियाणा में संगठन मंत्री रहे। आपातकाल के दौरान उन्हें 19 महीने का कारावास हुआ। माथुर संगठन के लिए संपूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने वाले व्यक्तित्व थे। उन्होंने समाज हित में अपनी पैतृक संपत्ति श्री नर्मदे हर सेवा न्यास की स्थापना के लिए दान कर दी। यह न्यास वनवासी क्षेत्रों में समाज सेवा के कई प्रकल्प निशुल्क चला रहा है। आप अनुसूचित जाति और जनजाति मोर्चा एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संगठन भी रहे। उनकी अंत्येष्टि 15 दिसंबर को अपरान्ह 3 बजे भोपाल में होगी ।

https://twitter.com/vdsharmabjp/status/1470816166612398083?ref_src=twsrc%5Etfw

वीडी शर्मा ने व्यक्त किया शोक

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी माथुर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वीडी शर्मा ने कहा कि पूर्व सह संगठन महामंत्री व भाजपा हरियाणा के पूर्व संगठन महामंत्री श्रद्धेय भगवत शरण माथुर जी के निधन का शोकपूर्ण समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकसंतृप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

शर्मा ने कहा कि निस्वार्थ सेवाभावी व्यक्तित्व श्रद्धेय माथुर जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज एवं देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। संगठन के प्रति उनका समर्पण भाव हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जाना समस्त भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

Home / Bhopal / भाजपा के दिग्गज नेता का हार्ट अटैक से निधन, बीजेपी में शोक की लहर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.