scriptसीनियर सिटीजन मौज-मस्ती के साथ करते हैं दिन की शुरुआत | Senior Citizens do fun and fun | Patrika News
भोपाल

सीनियर सिटीजन मौज-मस्ती के साथ करते हैं दिन की शुरुआत

संतनगर के बोरवन पार्क में सुबह जुटते हैं रहवासी, हर पार्टी होती है सेलिब्रेट

भोपालDec 09, 2018 / 08:32 pm

Rohit verma

dovelepment

सीनियर सिटीजन मौज-मस्ती के साथ करते हैं दिन की शुरुआत

भोपाल/संत हिरदाराम नगर. बड़े हो या बच्चे अपने दोस्तों के साथ हर दिन सेलिबे्रट करने के लिए अच्छी जगह की तलाश रहती है, ताकि वह पर आराम से इन्जॉय के साथ पार्टी को सेलिबे्रट कर सकें। कोई त्योहार हो या अपनों का जन्मदिन वह सबके बीच धूमधाम से मनाना चाहता है। ऐसे में संत नगर में सबसे मनोरंजन का केन्द्र बोरवन पार्क बना हुआ है। जहां लोग मार्निंग वॉक के साथ-साथ मौज-मस्ती और दोस्तों का जन्मदिन सेलिबे्रट कर रहे हैं।

दरअसल, दिन भर काम करने के बाद शरीर को रिलेक्श देने के कई हथकंडे अपनाये जाते हैं। ऐसे में स्वस्थ जीवन व्यतीत करने के लिए डॉक्टर भी सबसे ज्यादा मार्निंग वाक को तवज्जों देते हैं। इसे स्वास्थ्य के लिए बेहतर बताया है। इसके लिए संत नगर में बोरबन पार्क बनाया गया है, जहां सुबह की ताजी हवा से बीमारियों को दूर करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। दिन-ब- दिन यह पार्क विकसित हो रहा है। सुविधाओं को देखते हुए यहां पर लोग पिकनिक मनाने के लिए भी पहुंचने लगे हैं। बड़ों के साथ-साथ बच्चे, महिलाएं भी पहुंचकर सुबह मार्निंग वॉक करती हैं।

 

निखरा पार्क का सौंदर्य
भोपाल का सबसे सुंदर उद्यान बोरवन पार्क माना गया है। जहां पर सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। इस उद्यान में प्रतिदिन संत नगर के सैकड़ों नागरिक व्यायाम के लिए आते हैं। उद्यान के चारो ओर भोज पथ एवं पौधरोपण किया गया है, जिससे पार्क में आने वालों की संख्या भी बढऩे लगी है। पार्क विकसित होने के बाद इसकी सुंदरता और बढ़ गई है।

जन्मदिन की पार्टी करते हैं सेलिबे्रटबड़ी संख्या में लोगों के साथ ही यहां दोस्तों का ग्रुप भी जन्मदिन की पार्टी के साथ ही अन्य मौकों को सेलिब्रेट करते हैं। यहां पार्क की सुंदरता निखारने के लिए कई तरह के फूलों के पौधे लगाए गए हैं। साथ ही आसपास बैठने की व्यवस्था व पिकनिक पार्टी के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। शांत और सुंदर वातावरण होने से यहां पर लोग पार्टी सेलिबे्रट कर रहे हं।

Home / Bhopal / सीनियर सिटीजन मौज-मस्ती के साथ करते हैं दिन की शुरुआत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो