scriptप्रेम विवाह: प्रेमी को लेकर लड़कियों के मन में आते हैं ये विचार और बदल जाती हैं आदतें | shadi se pehle ladki ke dimag mein kya chalta hai love merriage | Patrika News
भोपाल

प्रेम विवाह: प्रेमी को लेकर लड़कियों के मन में आते हैं ये विचार और बदल जाती हैं आदतें

अब बड़े शहरों से लेकर छोटे छोटे शहरों के लडक़े-लड़कियां भी लव-मैरिज में काफी अधिक विश्वास करने लगे हैं।

भोपालDec 07, 2017 / 05:09 pm

दीपेश तिवारी

love marriage
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल हो या देश का कोई दूसरा शहर हर जगह बदलते दौर में सामाजिक जीवन के परिवेश में भी कई बदलाव आ रहे है। इसके चलते न केवल बड़े बड़े शहरों में बल्कि छोटे शहरों व गांवों में तक कई जगह रहना-करना, खाना- पीना, शादी-विवाह, आदि में कई तरह के बदलाव आए हैं।
इन बदलावों में जो सबसे अधिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं, वे हैं शादी विवाह में। यह आज के बदलते दौर का ही कमाल है कि पहले के समय में शादी विवाह जो लडक़े- लड़कियां एक दूसरे को बिना देखे ही कर लेते थे। वहीं अब भोपाल, इंदौर सहित बड़े शहरों से लेकर छोटे छोटे शहरों के लडक़े-लड़कियां भी लव-मैरिज में काफी अधिक विश्वास करने लगे हैं।
ये तो आप भी जानते ही होंगे कि जब किसी से प्यार हो जाता है तो उसमें आप गरीबी-अमीरी, जात-पात, ऊंच-नीच कुछ नहीं देखते। बस फिर तो दोनों तरफ दिमाग में एक ही बात चलती है कि हमें जिससे प्यार है उससे हमारी शादी हो जाए। जहां एक ओर इस विवाह के कुछ लाभ हैं तो वहीं लव-मैरिज में कई तरह की समस्याएं भी आती है।
ऐसे में कम ही खुशनसीब होते है जो सबसे लड़कर अपना प्यार पाने की कोशिश करते हैं और बाद पा भी लेते हैं। यदि ऐसा होता है तो ये लड़का और लड़की दोनों के जीवन को पूरी तरह से बदल देता है।
वहीं इसमें जब कोई लडक़ी अपने प्यार को पाने के लिए अपने मां-बाप, घर-परिवार सब कुछ छोडऩे के लिए तैयार हो जाती हैं तो उसके दिल में कई तरह के विचार आते हैं। जिसमें वे अपने प्रेमी को लेकर काफी हद तक अपने से ही प्रश्न करतीं हैं…
इस संबंध में लव मैरेज कर चुकीं लीना श्रीवास्तव का कहना है कि हमारा प्रेम कॉलेज में शुरू हुआ। वे दूसरे शहर से थे जाति की परेशानी नहीं थी, लेकिन घर वालों की नाराजगी का डर बना हुआ था। ऐसे में भविष्य को लेकर चिंता स्वाभाविक थी। जैसे तैसे घर वालों को मना लिया अब शादी से पहले कई बातें लगातार मन में प्रश्न बन कर बार बार उठ खड़ी हो रहीं थीं।
जैसे मुझे खुश तो रखेंगे न, पहले की तरह ही प्यार करेंगे तो ना,पति तो अच्छा बनेगा या नहीं या एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर तो नहीं रहेगा। इसे लेकर मैं इनको लगातार मोबाइल पर परेशान करती थी।
love marriage01
पर ईश्वर का शुक्र है आज हमारी शादी को करीब 15 साल हो गए हैं, हमारी एक बच्ची है पर कभी कोई जो प्रश्न उस समय दिमाग में आ रहे थे जैसा कुछ नहीं हुआ।
पर ये स्वाभाविक बात है, हर लड़की अपने भविष्य को लेकर चिंतित होती ही है। ये समस्या उनके साथ ज्यादा खतरनाक होती है जो लव मैरेज के लिए घर छोड़ देते हैं।वहीं यदि आपके घर वाले मान भी जाएं तो भी ये चिंता रहती ही है कि यदि कोई समस्या हुई तो घर वाले ही कहेंगे हम तो तेरी जिद पर ही तैयार हुए, अब देख क्या हुआ?
वहीं रेणु मिश्रा जो ग्रहणी हैं, का भी कहना है कि हमने 12 साल पहले लव मैरेज की दोनों अलग अलग कास्ट के थे। पर मुझे इन पर अपने से ज्यादा भरोसा था। लेकिन शादी से ठीक पहले ऐसे ही प्रश्नों ने मुझे भी परेशान करना शुरू कर दिया था। पर भगवान की कृपा से ऐसा कुछ नहीं हुआ। आज हमारे दो बच्चे हैं।
ये उठते रहते हैं सवाल..
1. मुझे खुश रखेगा या नहीं : सबसे ज्यादा टेंशन जो लड़की को अपने प्रेमी से शादी करने से पहले रहती है, वो ये होती है कि वो उसको शादी के बाद भी वैसे ही खुश रखेगा कि नहीं जैसा वो उसे शादी के पहले रखता है।
2. अच्छा पति बन पाएगा या नहीं : हर लडक़ी का एक सपना होता है कि वह जिस लडक़े से प्यार करे उससे उस की शादी हो जाए, लेकिन वो इस बात से भी परेशान रहती है कि वह जिस से शादी कर रही है वह उसका अच्छा पति बन पाएगा या नहीं। शादी के बाद खुश रखेगा या नहीं – लव- मैरिज करने से पहले अक्सर लड़कियों को इस बात की चिंता रहती है कि शादी के बाद भी उसका प्रेमी उसको खुश रखेगा या नहीं जैसे कि उसको शादी से पहले रखता है।
3. कहीं एहसान तो नहीं जताएगा : आपको बता दें कि लड़का और लड़की दोनो की सोच अलग होती है। लड़की हमेशा यही सोचती है कि वो जिस लड़के से प्यार करती है उससे ही उसकी शादी हो। अगर लड़को की बात करें तो लड़के हमेशा किसी और अंजान लडकी से शादी करना चाहते है हालाकि हर लड़का ऐसा नही होता है। इस बारे में लड़किया ये सोचती है कि कही वो शादी के बाद एहसान ना जताए कि मैने तुम्हारी वजह से शादी की है।
love marriage 02
4. न जाए एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर : शादी के बाद लडक़ी के मन में सबसे बड़ी चिंता इस बात की रहती है कि कहीं उसके पति का अफयेर किसी अन्य लडक़ी के साथ तो नहीं हो गया है। लगा न दे कोई पाबंदी – लव मैरिज के पहले लड़कियां अपने ब्वायफ्रेंड के साथ बाहर घूमने जाती हैं। खाना खाने जाती हैं। लड़कियों केे मन में यह विचार आता है कहीं शादी के बाद बाहर घूमने फिरने या बाहर खाने पीने पर पाबंदी ना लगा दे।
5. आजादी देगा कि नहीं : शादी के पहले लड़कियां अपने प्रेमी के साथ हर जगह घूमने जाती है। लड़किया अक्सर अपनी सहेलियों के साथ भी घूमने जाती है। इसके लिए उसका प्रेमी कभी मना नहीं करता है और उसका खर्चा भी खुद ही उठाता है। लड़कियां शादी के पहले यही सोचती है कि कहीं वो शादी के बाद उसके ऊपर पाबंदी ना लगा दे। यही सोचकर वो परेशान रहती है।
वहीं दूसरी ओर प्यार में बदल जातीं हैं ये आदतें :-
बात के शादी में पहुंचने से पहले प्यार के शुरुआती समय में ही लड़की की कई आदतों में भी बदलाव आना स्वाभाविक सी प्रक्रिया है। इनमें से कई तरह के बदलाव में कुछ चीजें खराब होती है तो कुछ चीजें अच्छी भी होती है। आज हम हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर लड़कियो की कौन सी आदतें प्यार में पड़ने के बाद बदल जाती है। आइए जानते हैं कि इसका कारण…
1. आपको बता दें कि जिन लड़कियां को नया नया प्यार हुआ होता है, उनमें सबसे बड़ी समस्या तो नींद की होती है। इस दौरान लड़कियां जल्दी बिस्तर पर चली जाती है पर जल्दी सोती नहीं है क्योंकि उनको जल्दी नींद नहीं आती है। वो अपने भविष्य और बीते हुए समय के बारे में सोचती रहती है।
2. खूबसूरती पर ध्यान देती है : आपको बताते है कि प्यार में पड़ने के बाद लड़कियों की आदतों में कई तरह के बदलाव आते है। सबसे पहला जो बदलाव आता है वो होता है कि लड़किया अपने आप ध्यान देना शुरु कर देती है। वो अपनी खूबसूरती पर पहले से ज्यादा ध्यान देने लगती है।
3. मोबाइल में बिजी रहती है : लड़कियां प्यार में पड़ने के बाद ज्यादातर समय मोबाइल में बिजी रहती है। वो या तो बात करती है या तो वो नेट पर चैटिंग करती रहती है। लोगों से छुपकर अक्सर वो बाते करती रहती है। ये एक सबसे बड़ा बदलाव होता है जो पता चल जाता है।
4. मोबाइल लॉक रखती है : ये एक ऐसा समय होता है जब लड़कियां अपना मोबाइल लॉक करके रखती है और एक मिनट के लिए भी मोबाइल को अपने से अलग नहीं करती है। वो अपने मोबाइल में पैटर्न लॉक लगाकर रखती है। क्योकि उनको डर होता है कि कोई उनका मोबाइल ना चेक करें।
5. दोस्तों से दूरी : जब कोई लड़की प्यार में नहीं होती है तो वो अपने दोस्तों के साथ काफी टाइम स्पेंड करती है। लेकिन जैसे ही वो किसी के प्यार में होती है तो वो अपने दोस्तों से दूरियां बना लेती है। ऐसा वो इसलिए करती है ताकि उसके दोस्तों को उसके अफेयर के बारे में पता ना चले।
6. रोमांटिक सॉन्ग: ऐसे में लड़किया जब प्यार में पड़ती है तो वो रोमांटिक सॉग सुनना अचानक सुनना शुरु कर देती है। रोमांटिक सॉग इनके फेवरेट बन जाते है। आदतों मे बदलाव आने के बाद ये भी एक बदलाव होता है।
7. अपने में मस्त : जब लड़की प्यार में नई नई पड़ती है तो वो अक्सर अपने आप में ही मस्त रहती है। इसको किसी की भी कमी महसूस नहीं होती है। उसको ऐसा लगता है कि उसको अब किसी की जरूरत नहीं है।

Home / Bhopal / प्रेम विवाह: प्रेमी को लेकर लड़कियों के मन में आते हैं ये विचार और बदल जाती हैं आदतें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो