भोपाल

जल्द पड़ने वाली है शनि की शुभ छाया इन 5 राशियों पर

जल्द पड़ने वाली है शनि की शुभ छाया इन 5 राशियों पर

भोपालSep 07, 2018 / 12:57 pm

Ashtha Awasthi

shani dev rashi parivartan 2018

भोपाल। 142 दिन की उल्टी चाल के बाद शनि देव एक बार फिर से मार्गी हो गए हैं। शनि को सूर्यपुत्र और नव ग्रह में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि लोगों की ऐसी गलत धारणा है कि शनि सिर्फ लोगों को दुख पहुंचाता है। पंडित जी बताते है कि शनि एक न्यायप्रिय ग्रह है, जो हर प्राणी के साथ न्याय करता है। जो लोग अनैतिक और गलत कार्य करते हैं, उन्हें शनि का दंड अवश्य ही भोगना पड़ता है लेकिन जो लोग दूसरों का भला करते है शनि उनके साथ कभी भी गलत नहीं करते है। अब जब एक बार फिर शनि ने राशि परिवर्तन किया है तब कई राशियों के लिए ये समय शुभ संकेत लेकर आया है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां जिनके लिए शनि शुभ रहने वाला है….

rashi parivartan 2018″ src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/03/19/pandit_ji_222222_3374008-m.jpg”>

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के लिए शनि के वक्री होने से फायदा होगा। कार्य स्थल पर आपको सफलता मिलेगी। मान सम्मान बढ़ेगा। आपको शुभ समाचार भी मिल सकते है। इस राशि के जातकों पर शनि अत्यधिक प्रसन्न रहने वाले हैं। जीवन के सभी क्षेत्रों में अत्यधिक सफलता मिलने वाली है। शनि के प्रभाव के कारण इस राशि के जातकों को भाग्य भी अधिक साथ देगा। ऐसे सभी कार्य सफल होंगे जो पहले नहीं हुए थे।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को इस साल शनि सभी कार्यों में सहायक होंगे। जितने भी काम अपने हाथों लेंगे वह भलीभांति संपन्न होगा। इस राशि के जातकों का भाग्य सातवें आसमान पर होगा। अन्य राशि की अपेक्षा इस राशि के लोग अत्यंत भाग्यशाली साबित होंगे। इस साल लव मैरिज के योग बन रहे हैं, हालांकि चुनौतियां रहेंगी लेकिन मेहनत करने पर आपकी सारी योजनाएं सफल रहेंगी। छोटे-मोटे झगड़े और विवाद हो सकते हैं।

कन्या राशि

इन राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना बहुत लाभदायक होगा। कन्या राशि के जातकों को कहीं से धन की प्राप्ति होगी। इस राशि के लोगों को उनके कामों में परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा और सफलता इनके कदम चूमेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातक के दृढ़ निश्चय के साथ सफलता प्राप्त करेंगे। लेकिन आपको मानसिक तनाव भी रह सकता है। छोटी या लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी इच्छा के अनुसार नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। किस्मत के कारण अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। इसके अलावा कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए शनि के वक्री होने से कुंभ राशि के लोगों को कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। कुंभ राशि के लोगों को उनकी संपत्ति की वजह से भी धन लाभ होगा। इन दिनों अपनी अच्छी किस्मत होने के साफ संकेत मिलेगे, जिसके चलते ये बिना काम के भी लाभ पा सकते है।इसके अलावा अचानक यात्रा करने से आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको इन तीन दिनों का जोरदार लाभ लेने की आवश्यकता है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.