scriptये 5 गलत काम करने से व्यक्ति के पीछे लग जाते हैं शनि, तबाह कर देते हैं पूरा जीवन | shani dosh ko kaise dur kare | Patrika News
भोपाल

ये 5 गलत काम करने से व्यक्ति के पीछे लग जाते हैं शनि, तबाह कर देते हैं पूरा जीवन

ये 5 गलत काम करने से व्यक्ति के पीछे लग जाते हैं शनि, तबाह कर देते हैं पूरा जीवन

भोपालMar 14, 2019 / 12:33 pm

Ashtha Awasthi

shanidev maharaj

shanidev maharaj

भोपाल। शनि को सूर्यपुत्र और नव ग्रह में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि लोगों की ऐसी गलत धारणा है कि शनि सिर्फ लोगों को दुख पहुंचाता है। पंडित जी बताते है कि शनि एक न्यायप्रिय ग्रह है, जो हर प्राणी के साथ न्याय करता है। जो लोग अनैतिक और गलत कार्य करते हैं, उन्हें शनि का दंड अवश्य ही भोगना पड़ता है लेकिन जो लोग दूसरों का भला करते है शनि उनके साथ कभी भी गलत नहीं करते है। पंडित जी बताते है कि कुछ लोगों से शनि की छाया कभी नहीं हटती है। कुछ लोग शनि भगवान की पूजा में कुछ बड़ी गलतियां करते हैं। ऐसे लोगों से शनि भगवान कभी खुश नहीं होते हैं। जानिए वे क्या गलतियां हैं जिन्हें शनि भगवान की पूजा में लोग करते हैं…..

pandit ji

– शनिवार के दिन सरसों के तेल की खरीदारी न करें। पंडित जी बताते शनिवार को तेल का दान करना चाहिए ना कि खरीदना चाहिए। इससे कठिनाई और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

– शनिवार के दिन कभी भी लोहे का बना सामान भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को लोहे का सामान खरीदने से शनि देव नाराज हो जाते हैं।

shukra shani ka yog in hindi

– शनिवार के दिन काले कुत्ते व कौए को तेल की चुपड़ी रोटी व गुलाब जामुन खिलाया जाए तो लाभदायक रहता है।

– शनिवार के दिन कभी भी नमक न खरीदें। कहा जाता है शनिवार को नमक खरीदने से यह घर पर कर्ज लाता है।

– शनिवार के दिन मांस मदिरा के सेवन नहीं करना चाहिए। गलती से इस दिन इनका सेवन न करें। ऐसा करने से शनि देव नाराज हो सकते हैं।

Home / Bhopal / ये 5 गलत काम करने से व्यक्ति के पीछे लग जाते हैं शनि, तबाह कर देते हैं पूरा जीवन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो