भोपाल

शीला दीक्षित का निधन, सीएम कमलनाथ ने दुख व्यक्त किया

दिल्ली ( delhi ) की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ( Sheila Dikshit ) का शनिवार को दिल्ली में निधन हो गया। 81 वर्षीय शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार थी।

भोपालJul 20, 2019 / 05:17 pm

Manish Gite


भोपाल। दिल्ली ( delhi ) की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ( Sheila Dikshit ) का शनिवार को दिल्ली में निधन हो गया। 81 वर्षीय शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार थीं। उनके निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कांग्रेस और भाजपा के अन्य नेताओं ने भी दुख व्यक्त किया है।


राजनैतिक क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के दुःखद निधन का समाचार सुन स्तब्ध हूँ, परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। उनका निधन राजनैतिक क्षेत्र की ऐसी क्षति है जो अपूर्णीय है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

 

https://twitter.com/hashtag/RipSheilaDixit?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
शिवराज ने की प्रार्थना

इधर, पटना में एक कार्यक्रम में पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन ने भी केरल की पूर्व राज्यपाल और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आदरणीय श्रीमती शीला दीक्षित के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूँ। आपको सदैव कुशल प्रशासक और मृदुभाषिणी के रूप में याद किया जायेगा।
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1152535603147419648?ref_src=twsrc%5Etfw
भाजपा नेता ने बताया दुखद खबर

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी ट्वीट कर शीला दीक्षित के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित जी के निधन की खबर दुखद है! देश की राजनीति में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा! ईश्वर उनकी आत्मा शांति प्रदान करे और परिजनों को ये दुःख सहन करने की शक्ति दे!
https://twitter.com/KailashOnline/status/1152530664715108353?ref_src=twsrc%5Etfw
जानिए मध्यप्रदेश से उनका क्या था कनेक्शन
दिल्ली की पूर्व सीएम एवं कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित का भोपाल की पॉश कालोनी में आलीशान बंगला है। वे उस समय सुर्खियों में आई थी, जब उनके पूर्वी दिल्ली से चुने गए सांसद बेटे संदीप दीक्षित ने भोपाल में बंगला ले लिया था। यह बंगला उन्होंने सांसद कोटे से लिया था। अरेरा हिल्स पर बने हर मकान की बाजार में कीमत एक करोड़ के ऊपर है। इसी कालोनी में लोटस विला है, जिसमें बंगला नंबर 6 के मालिक हैं दिल्ली कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित। संदीप दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे हैं। यह भी खास बात है कि मध्यप्रदेश के पूर्व आईपीएस अरुण गुर्टू इसी कॉलोनी में मकान खरीदना चाहते थे, लेकिन उन्हें नहीं मिल पाया था। इसके बाद उन्होंने RTI के जरिए इसकी जानकारी मांगी थी।
 

हबीबगंज स्टेशन पर मिला था नोटों से भरा बैग
शीला दीक्षित के बेटे कुछ समय पहले भी चर्चाओं में आ गए थे, जब वे भोपाल एक्सप्रेस से हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। उनकी सीट के नीचे से नोटों से भरा बैग बरामद हुआ था। वे बोगी नंबर एच-1 में सफर कर रहे थे। यह बैग रेलवे कर्मचारी को सफाई के दौरान दिखा था, उस बैग में 10 लाख रुपए भरा था। बाद में दीक्षित और उनके दोस्त ने स्थिति स्पष्ट की कि प्लाट खरीदने के लिए यह पैसा लाए थे, जो ट्रेन में ही भूल गए थे। हालांकि बाद में उनका पैसा लौटा दिया गया था।

Home / Bhopal / शीला दीक्षित का निधन, सीएम कमलनाथ ने दुख व्यक्त किया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.