scriptशिवराज बोले- अभी ये पड़ाव, मंजिल संपूर्ण वैक्सीनेशन… | Shivraj said - this stage now, the destination is complete vaccination | Patrika News
भोपाल

शिवराज बोले- अभी ये पड़ाव, मंजिल संपूर्ण वैक्सीनेशन…

—————————– सात करोड़ वैक्सीनेशन पर संवाद—————————–

भोपालOct 30, 2021 / 09:27 pm

जीतेन्द्र चौरसिया

shivraj_1.jpg

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश ने कोरोना वैक्सीनेशन में इतिहास रचा है। प्रदेश में प्रथम और द्वितीय डोज की संख्या 7 करोड को पार कर गई है। भारत में 100 करोड वैक्सीन के डोज लग चुके हैं, वहीं मध्यप्रदेश ने भी 92 प्रतिशत लक्ष्य आबादी को प्रथम डोज और 37 प्रतिशत द्वितीय डोज लगाकर महत्वपूर्ण कार्य किया है। अभी गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन में भी देश के कुल कवरेज का 25 प्रतिशत योगदान मध्यप्रदेश का है।
————————
शिवराज ने यह बात शनिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभाकक्ष में सात करोड वैक्सीनेशन के उपलक्ष्य में संवाद कार्यक्रम में कही। इस संवाद में सभी कलेक्टर भी वचुर्अल तरीके से शामिल हुए। यहां शिवराज ने कहा कि सभी को बधाई। हेल्थ वर्कर्स ने नदी-नाले पार कर वैक्सीन लगाने का कार्य किया। लेकिन, अभी ये पडाव है। हमारी मंजिल है संपूर्ण टीकाकरण। शिवराज ने कहा कि पूर्व के अभियानों के अनुभव नए टीकाकरण अभियान में उपयोगी होंगे। जिन्हें अभी तक वैक्सीन नहीं लगी है उन लोगों को वैक्सीन लगवाने में हम कोई कसर न छोडेे। यह एक चुनौती है। आगामी 31 दिसम्बर तक द्वितीय डोज भी सभी को लग जाता है, तो हम तीसरी लहर जैसी आशंका से मुक्त हो सकते हैं। जिला स्तर पर श्रेष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित और प्रोत्साहित भी किया जाए। इस अवसर पर शिवराज ने अलीराजपुर की एएनएम रीना राय के परिश्रम का उल्लेख किया। साथ ही झाबुआ की हर्षिता और भोपाल की एएनएम गायत्री को भी बधाई दी। शिवराज ने कहा कि अब भी हर दिन टीकाकरण कराया जाए। दीपावली के बाद पद्रंह नवंबर से विशेष अभियान शुरू होगा।
————————
यूं 6 महीने में 6 करोड़ : कब कितने डोज पूरे….
एक करोड़ डोज की पूर्णता
24 मई 2021
दो करोड डोज की पूर्णता
28 जून 2021
तीन करोड़ डोज की पूर्णता
28 जुलाई 2021
चार करोड़ डोज की पूर्णता
21 अगस्त 2021
पांच करोड़ डोज की पूर्णता
8 सितम्बर 2021
छह करोड़ डोज की पूर्णता
24 सितम्बर 2021
सात करोड़ डोज की पूर्णता
29 अक्टूबर 2021
——————————-
इधर, वीडी बोले- कोरोना पर कमलनाथ ने कुछ नहीं किया…
दूसरी ओर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि सात करोड़ वैक्सीनेशन करके मध्यप्रदेश ने रिकार्ड बनाया है। जब कोरोना आया था, तो केंद्र की चेतावनी के बावजूद तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किए थे। लेकिन, हमारी सरकार ने दिन-रात काम किया। इसी कारण अब कोरोना नियंत्रण में है। वीडी ने वैक्सीनेशन पर स्वास्थ्य की टीम का आभार भी जताया।
—————–

Home / Bhopal / शिवराज बोले- अभी ये पड़ाव, मंजिल संपूर्ण वैक्सीनेशन…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो