scriptशिवराज बोले- प्रदेश में सुराज लाएंगे, मैं भी खाऊंगा न खाने दूंगा की राह पर…. | Shivraj said - Will bring suraj in the state, I will also eat or not e | Patrika News
भोपाल

शिवराज बोले- प्रदेश में सुराज लाएंगे, मैं भी खाऊंगा न खाने दूंगा की राह पर….

—————————— मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम, प्रदर्शनी का उद्घाटन——————————

भोपालSep 17, 2021 / 10:23 pm

जीतेन्द्र चौरसिया

CM Shivraj Singh Chouhan Statement

CM Shivraj Singh Chouhan Statement

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ज्ञान, भक्ति और कर्म के त्रिवेणी संगम हैं। उनका जन्मदिवस कोई उत्सव के रूप में मनाए, यह उन्हें स्वीकार्य नहीं। लेकिन आप ईमानदारी से काम करेंगे, जनता की सेवा में अपने आपको समर्पित कर देंगे, तो उनका जन्मदिवस मनाना सार्थक होगा। प्रदेश सरकार जनकल्याण और सुराज के लिए अभियान चलाएगी। सुराज का मतलब है बिना लिये-दिये एक निश्चित समय सीमा में जनता को सेवाओं का लाभ देना। प्रधानमंत्री ने कहा था कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा। मैं भी उसी राह पर हूं। सुराज को किसी समयसीमा में नहीं बाधा जा सकता। इसके लिए लगातार प्रयास जरूरी है। यह बात शिवराज ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मोदी पर आधारित प्रदर्शनी व कार्यक्रम में कही। यहां शिवराज ने कहा कि पीएम के व्यक्तित्व और कृतित्व को शब्दों, भाषणों या किताबों में नहीं बांधा जा सकता। उनकी योजनाएं आज लोगों के जीवन को बेहतर बना रही हैं। मोदी के जन्मोत्सव के तहत भाजपा ने सभी जिलों में कार्यक्रम किए।
————————-
75 हजार स्कूलों में एक साथ 75 हजार पौधे

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी आत्म-निर्भर, वैभवशाली, गौरवशाली, स्वच्छ, शिक्षित, सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए सक्रिय हैं। पर्यावरण के लिए भी वे बहुत अधिक संवेदनशील हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी का मानना है कि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ जलवायु सौंपने के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है। अत: प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म-दिवस पर प्रदेश के 75 हजार स्कूलों में एक साथ 75 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। इस अभियान में 2 लाख लोग जुड़े हैं। साथ ही वन विभाग द्वारा 100 स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जहाँ रूद्राक्ष के पौधे रोपे जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदेश में अंकुर अभियान जारी है, जिसके अंतर्गत अब तक 2 लाख 79 हजार लोगों ने 3 लाख 86 हजार पौधे लगाए हैं। पौध-रोपण करने वाले सभी लोग अपने लगाए पौधे की रक्षा भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैंने स्वयं भी प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया है। संकल्प के क्रम में निरंतर पौधा लगाने का आज मेरा 211वां दिन है।
————————————-

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो