27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बढ़ते महिला अपराध पर सीएम शिवराज हुए नाराज, कहा-बर्दाश्त नहीं की जाएगी कोई कोताही

सीएम सभी की जिम्मेदारी तय करने पर भी जोर देते हुए कहा कि अब सबकी जिम्मेदारी तय होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 9 Nov 2017, 2:41 PM IST

Shivraj Singh Chauhan

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले दिनों कोचिंग छात्रा से हुए रेप के बाद पुन: भोपाल स्टेशन पर हुए रेप से प्रदेश में नाराजगी व्याप्त है। वहीं गुरुवार को मंत्रालय में हुई बैठक के दौरान सीएम शिवराज सिंह ने भी बढ़ते महिला अपराध पर नाराजगी व्यक्त की है।
यहां सीएम ने निर्देश देते हुए कहा है कि महिला सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि ऐसी कोई कोतही मिली तो लापवाह के प्रति सख्त कार्रवाई होगी। यहां उन्होंने ट्रांजिस्ट सिस्टम पर जोर दिया साथ ही यह भी कहा कि अफसर फील्ड में दिखें क्योंकि अब चेंबर में बैठने भर से उनका काम नहीं चलेगा। सीएम सभी की जिम्मेदारी तय करने पर भी जोर देते हुए कहा कि अब सबकी जिम्मेदारी तय होगी।

वहीं कोचिंग छात्रा से रेप के मामले में पुलिस की लापरवाही पर सीएमने कहा कि अब थाने का विवाद नजर नहीं आना चाहिए और न ही रिपोर्ट लिखने से मना किया जाए।

इधर, सलीना सिंह की पीसी:
चित्रकूट विधान सभा उप चुनाव के मतदान को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह की पत्रकार वार्ता 9 नवम्बर को दोपहर एक बजे निर्वाचन सदन अरेरा हिल्स में हुई। यहां मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह की पीसी ने चित्रकुट में हुए चुनाव के संबंध में बताया कि चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में दोपहर 1 बजे का राउंड अप होने तक
33.8% मतदान हो चुका है जिसमें से पुरुष- 33.69% व महिला- 33.02% है।

उन्होंने बताया कि कमीशनिंग के दौरान 4 बैलेट यूनिट खराब निकली। इसके अलावा सीयू- 5 व वीवीपैट- 12 खराब हुई थी जिन्हें बदला गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार 14 शिकायतें थी जिनका निराकरण कर दिया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क स्कूल सहित अन्य मुद्दों को लेकर दो मतदान केन्द्रों बिछियन व बैरहना में मतदान का बहिष्कार किया गया है,यहां अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है।
उन्होंने यह भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के कल रात अनाधिकृत रूप से रुके होने की सूचना मिली थी, लेकिन वे कलेक्टर की रिपोर्ट में प्रचार करते नहीं मिले थे। इसलिए एस्कार्ट कर सतना भेजा गया था। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने शांतिपूर्ण मतदान का दावा किया है।