भोपाल

CM शिवराज सिंह बोले- रावण को भी लोगों ने समझाया था, वह नहीं माना

बड़ामलहरा, सुरखी, सांची विधानसभा क्षेत्रों के प्रचार पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान…।

भोपालOct 21, 2020 / 05:52 pm

Manish Gite

,,

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में प्रचार का दौर चरम पर पहुंच गया है, वहीं शब्दबाण भी जमकर चलाए जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा आइटम पर प्रतिक्रियाओं का दौर अभी भी नहीं थमा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को बड़ा मलहरा प्रत्याशी के समर्थन में सभा की। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को छतरपुर जिले की बड़ामलहरा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। चौहान ने चुनावी सभा में इमरती देवी के अपमान का मुद्दा एक बार फिर उठाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कहने पर भी कमलनाथ डबरा प्रत्याशी इमरती देवी से माफी नहीं मांग रहे हैं। रावण को भी सभी ने समझाया था लेकिन वह नहीं माना और सीता मैया के अपमान के कारण उसकी लंका ही नष्ट हो गई। इस सभा में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव और नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

चौहान ने कहा कि विकास ही मेरा परम ध्येय है। केन और बेतवा नदी को जोड़कर हम पन्ना, छतरपुर, बुंदेलखण्ड के चप्पे-चप्पे में पानी को पहुंचा देंगे। खेती में मध्यप्रदेश को पंजाब से भी हम आगे ले जायेंगे।

 

0:00

मुख्यमंत्री चौहान ने बुंदेलखंड अंचल की ठेठ भाषा में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह उमा भारती की कर्मभूमि है। वे चमत्कारी नेता हैं। उमा भारती ने राम मंदिर निर्माण के लिए जो प्रण लिया था, उसे पूरा करके ही दिखाया है। चौहान ने भूखा-नंगा कहने को लेकर कमलनाथ पर हमला बोला। कमलनाथ को सेठ बताते हुए पूछा कि वे बुंदेलखंड को क्या जानें। क्या वे बता सकते हैं आल्हा-उदल कौन थे।

 

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1318837302169194497?ref_src=twsrc%5Etfw

सुरखी के सिहोरा में क्या बोले चौहान

चौहान सागर जिले की सुरखी विधानसभा के सिहोर भी गए। यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ जी, यह मध्यप्रदेश की धरती है, जिसने आपको बहुत कुछ दिया है; इससे प्रेम करना सीखिए। माताओं-बहनों का सम्मान कीजिए, अन्यथा यह धरती आपसे सब कुछ ब्याज समेत वसूलेगी।

 

No data to display.सांची में क्या बोले सीएम

चौहान रायसेन जिले की सांची विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर भी गए। यहां उन्होंने हरदौट में बूथ सम्मेलन को संबोधित किया। चौहान ने कहा कि विकास और जनता के कल्याण के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति आवश्यक है। मन में प्रबल इच्छा हो, तो कोई भी कार्य पूर्ण हो जाता है, लेकिन कमलनाथ जी तो हर समय केवल पैसों का रोना ही रोते रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.