मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की शांति में जहर घोलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की गुपकार गैंग के साथ मिलकर कांग्रेस शांति भंग करना चाहती है। चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है।
चौहान ने कहा कि मैडम सोनिया गांधी जवाब दें, क्यों कांग्रेस के नेता आर्टिकल 370 समाप्त होने का विरोध कर रहे हैं? देशविरोधी ताकतों के साथ कांग्रेस हमेशा क्यों खड़ी होती है? कांग्रेस गुपकार अलायंस के साथ है या नहीं, यह स्पष्ट करें।
चौहान ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जल्दी सत्ता प्राप्ति के लिए देश का विभाजन कराया। वो आदरणीय पंडित नेहरू थे, जिन्होंने कश्मीर में धारा 370 लागू करवाई। वो पंडित नेहरू ही थे, जिन्होंने एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान की व्यवस्था कर कश्मीर को भारत में मिलने नहीं दिया। वो नेहरू ही थे, जो कश्मीर को संयुक्त राष्ट्र में ले जाकर जनमत संग्रह तक की बात कही थी।
बाटला हाउस का किया जिक्र
चौहान ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने 25 हजार करोड़ से ज्यादा की जमीन हड़पी है। मैं कांग्रेस से सवाल पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस का धारा 370 के बारे में दृष्टिकोण क्या है, सोनिया गांधी स्पष्ट करें। कांग्रेस धारा 370 पर दोगली बातें क्यों कर रहे हैं, आतंकवाद के साथ कांग्रेस के क्या रिश्ते हैं, बटला हाउस एनकाउंटर के बाद सोनिया क्यों आंसू बहाती रही, दिग्विजय क्यों आतंकियों के साथ खड़े हुए।
और क्या बोले