भोपाल

शिवराज ने कहा- कश्मीर में शांति नहीं चाहते राहुल और कांग्रेस, वहां का माहौल शांत है इसलिए उनको तकलीफ

शिवराज सिंह चौहान ने कहा था- जवाहर लाल नेहरू क्रिमिनल हैं।
धारा 370 हटाने के बाद से कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है।

भोपालAug 12, 2019 / 09:54 am

Pawan Tiwari

भोपाल. धारा 370 को लेकर सियासत को दौर जारी है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) और कांग्रेस पर हमला बोला है। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर हमला बोला है।
 

इसे भी पढ़ें- दिग्विजय का विवादित बयान- हमारे हाथ से निकल जाएगा कश्मीर, धारा 370 हटाने के बाद जल रही है घाटी

 

क्या कहा शिवराज सिंह ने?
शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा- धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति है। यही राहुल गांधी और कांग्रेस की तकलीफ है। वे नहीं चाहते कि कश्मीर में शांति रहे। कश्मीर में अशांति नेहरू जी के गलत फैसलों के कारण थी। धारा 370 कश्मीर के लिए अभिशाप थी, आतंकवाद का कारण थी। इस धारा ने कभी कश्मीर की जनता का बहुत नुकसान किया। नेहरूजी ने जो गलती की, पीएम मोदी जी ने सुधार दी। कांग्रेस परेशान क्यों है?
 

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1160475125436694530?ref_src=twsrc%5Etfw
नेहरू को कहा था अपराधी
इससे पले शिवराज सिंह चौहान ने जवाहर लाल नेहरू पर हमला बोलते हुए कहा था- जब भारतीय फौज ( Indian Forces ) कश्मीर से पाकिस्तानियों को खदेड़ते हुए आगे बढ़ रही थी, उसी समय पंडित जवाहर लाला नेहरू ने संघर्ष विराम की घोषणा कर दी। जिस कारण से जम्मू-कश्मीर का एक-तिहाई हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में चला गया। यदि कुछ दिन और सीजफायर की घोषणा नहीं होती, तो पूरा कश्मीर हमारा होता। शिवराज सिंह चौहान ने कहा था- पंडित जवाहर लाल नेहरू का दूसरा अपराध धारा 370 है। एक देश दो निशान, दो विधान और दो प्रधान। शिवराज सिंह चौहान ने कहा था- यह केवल देश के साथ नाइंसाफी नहीं है, बल्कि अपराध भी है।
 

https://twitter.com/ANI/status/1160288432171696130?ref_src=twsrc%5Etfw
कमलनाथ ने किया था पलटवार
शिवराज सिंह चौहान के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम कमल नाथ ने कहा था- देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू जिन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है, जिन्होंने आज़ादी के लिये संघर्ष किया,जिनके किये गये कार्य व देश हित में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनको मृत्यु के 55 वर्ष पश्चात् आज अपराधी कह कर संबोधित करना,बेहद आपत्तिजनक व निंदनीय है।
 

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1160483510919950339?ref_src=twsrc%5Etfw
दिग्विजय ने भी दिया विवादित बयान
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कहा था कश्मीर के मुद्दे पर भाजपा ने अपने हाथ झुसला लिए हैं। कश्मीर बचाना हमारी प्राथमिकता है। मैं मोदी, शाह और डोभाल से अनुरोध करता हूं कि सोच समझकर काम करें अन्यथा कश्मीर अपने हाथ से निकल जाएगा। दिग्विजय ने कहा, ‘मैंने आप लोगों से कहा था कि अगर अनुच्छेद 370 हटी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। देखिए, आज कश्मीर जल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी अपने हाथ आग में झुलसा लिए हैं। कश्मीर को बचाना हमारी प्राथमिकता है।’

Home / Bhopal / शिवराज ने कहा- कश्मीर में शांति नहीं चाहते राहुल और कांग्रेस, वहां का माहौल शांत है इसलिए उनको तकलीफ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.