आग में हाथ झुलसाए
बता दें कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह देवास जा रहे थे, इस दौरान कुछ पल के लिए सीहोर में रूके थे। यहां मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा- कश्मीर के मुद्दे पर भाजपा ने अपने हाथ झुसला लिए हैं। कश्मीर बचाना हमारी प्राथमिकता है। मैं मोदी, शाह और डोभाल से अनुरोध करता हूं कि सोच समझकर काम करें अन्यथा कश्मीर अपने हाथ से निकल जाएगा। दिग्विजय ने कहा, 'मैंने आप लोगों से कहा था कि अगर अनुच्छेद 370 हटी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। देखिए, आज कश्मीर जल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी अपने हाथ आग में झुलसा लिए हैं। कश्मीर को बचाना हमारी प्राथमिकता है।'