26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न वर्दी का पैसा न सरकारी कर्मचारी का दर्जा! सीहोर में कपड़े उतारकर सड़क पर उतरे कोटवार

Kotwar Protest : वेतनवृद्धि और नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे कोटवारों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। कोटवारों ने टाउन हॉल के सामने की नारेबाजी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 26 Oct 2026, 5:43 PM IST

Kotwar Protest

टाउन हॉल के सामने की नारेबाजी करते कोटवार (फोटो सोर्स: Patrika)

Sehore News :मध्य प्रदेश के सीहोर में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे कोटवारों ने सोमवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अधिकारियों जन प्रतिनिधियों के बेरुखी भरे व्यवहार को लेकर भी कोटवारों में आक्रोश बना रहा। मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ के आह्वान पर पूरे 22 अक्टूबर से हड़ताल पर बैठे कोटवारो से मिलने अब तक कोई भी जिम्मेदार नहीं पहुंचा। जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल के पास कोटवार काम बंद हड़ताल कर धरने पर बैठे हैं।

इस संबंध में मध्य प्रदेश आजाद कर्मचारी कोटवार संघ के सीहोर जिला अध्यक्ष छगनलाल मालवीय का कहना है कि, एमपी की मौजूदा सरकार धोखेबाजी कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोटवारों की सभी मांगे पूरी करने का वादा किया था, जिसमें से उन्होंने हमें पुलिस जैसी वर्दी देकर सम्मानित किया था। मामूली सा वेतन भी बढ़ाया था, लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है।

'सरकार तक मांग पहुंचाने के लिए ये सब करना पड़ रहा'

उन्होंने कहा कि, हमें वर्दी का पैसा भी नहीं दिया जा रहा है और उपलब्ध कराई गई वर्दी पहनने लायक नहीं है। मौजूदा सरकार हमें उक्त खराब वर्दी पहनाकर जोकर बनना चाहती है। लंबे समय से कोटवार सेवाभूमि का मालिक बनाने, सरकारी कर्मचारी घोषित करने और वर्दी की राशि बैंक खाते में ही देने की मांग सरकार से कर रहे हैं। सरकार तक अपनी आवाज पहुंचने के लिए हमें अर्धनग्न होना पड़ रहा है।

कामों पर पड़ रहा प्रभाव

वहीं, दूसरी तरफ कोटवारों की हड़ताल का व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है। किसानों के सीमांकन बटवारा कब्जा दिलाने जैसी कार्यवाहियों के साथ कोटवारों के जरिए किसानों को भेजे जाने वाली सूचनाओं का आदान-प्रदान भी बंद हो गया है। राजस्व विभाग के अनेक काम ग्राम कोटवार के बिना नहीं हो पा रहे। शासन प्रशासन के विभिन्न विभागों ने भी कोटवारों से कई तरह के काम लिए जाते हैं। कोटवारों की हड़ताल होने से सभी काम प्रभावित हो रहे हैं।

'…तो करेंगे भोपाल में प्रदर्शन'

मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ के आह्वान पर पूरे प्रदेश में कोटवारों के द्वारा की जा रही हड़ताल के तहत सीहोर जिले के कोटवार भी 28 अक्टूबर तक हड़ताल पर बैठे रहेंगे और कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन देंगे। उनका कहना है कि, अगर अब भी सरकार उनकी मागों पर ध्यान नहीं देती तो अगला प्रदर्शन भोपाल पहुंचकर किया जाएगा।

प्रदर्शन में शामिल हुए कोटवार

अर्धनग्न धरना प्रदर्शन हड़ताल में जिला उपाध्यक्ष कालूराम, सीहोर तहसील अध्यक्ष अमर सिंह मालवीय, उपाध्यक्ष राकेश मालवीय, लालू सेन इछावर, राजमल, जितेंद्र, गोपाल सिंह, रामभरोस, मांगीलाल, राधेश्याम, आनंद, संतोष मालवीय, गोपाल सिंह अहिरवार, अजबसिहं सेवनिया, मंगीलाल खुशीलाल और शाहिद लमेत बड़ी संख्या में कोटवार शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

सीहोर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग