19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Sehore / 2 लाख के कर्ज ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! बुधनी में पति-पत्नी और बेटे की हत्या 36 घंटे में खुलासा

2 लाख के कर्ज ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! बुधनी में पति-पत्नी और बेटे की हत्या 36 घंटे में खुलासा

Triple Murder Case Revealed : जिले के बुधनी के तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। दो लाख रुपए के उधार और ब्याज के विवाद में रची गई थी पूरे परिवार की हत्या की साजिश। कुल्हाड़ी से वार कर पति-पत्नी और बेटे की हत्या की गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 19 Nov 2026, 7:21 PM IST

Triple Murder Case Revealed

तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा (फोटो सोर्स: Patrika)

Sehore News :मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी शहर के वार्ड नंबर-12 के कोरी मोहल्ले में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या के सनसनीखेज मामले का बुधनी पुलिस ने महज 36 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने उधारी की रकम और ब्याज के विवाद को लेकर पूरे परिवार की हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस ने मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया कि, 18 नवंबर को पड़ोसी राकेश मीणा के घर से चिल्लाने की आवाज सुनाई देने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली। घर के अंदर 47 वर्षीय राकेश मीणा, उनकी पत्नी 45 वर्षीय राधा मीणा और पुत्र 18 वर्षीय अधिन मीणा के शव खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। तीनों की धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। मृतक राकेश के पिता धनराज ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा और थाना प्रभारी सुनील ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला दर्ज कर जांच शुरु की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दो लाख का उधार बना हत्या का कारण

पुलिस जांच और आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि, आरोपी जगदीश ने मृतक राकेश से करीब दो लाख रुपये उधार लिए थे। आरोपी पर ब्याज समेत रकम लौटाने का दबाव था। इसके अलावा वो अपनी फसल से भी राकेश को हिस्सा देने की बात से नाराज था। इसी विवाद के चलते जगदीश ने अपने साथी अनिल के साथ मिलकर पूरे परिवार को खत्म करने की योजना बनाई।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

योजना के अनुसार, दोनों आरोपी 16 नवंबर की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच राकेश के घर पहुंचे थे। बातचीत के बहाने दरवाजा खुलवाया और अपने साथ लाई गई कुल्हाड़ी से तीनों के सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए मृतक का मोबाइल टॉयलेट सीट में डालकर फ्लश कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है।

ये दो आरोपी पकड़ाए

पुलिस ने इस मामले में 40 वर्षीय जगदीश पिता अकलसिंह बारेला, निवासी ग्राम यारनगर, थाना बुधनी, जिला सीहोर और 20 वर्षीय अनिल पिता अमनसिंह भिलाला, निवासी ग्राम खांडाबड़, थाना बुधनी, जिला सीहोर को गिरफ्तार किया है।

इस पूलिस टीम की रही अहम भूमिका

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में एसडीओपी रवि शर्मा, थाना प्रभारी सुनील ठाकुर सहित शाहगंज थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान और पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। बुधनी के इस तिहरे हत्याकांड के खुलासे से जहां पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है, वहीं एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है।