Jabalpur News : एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने गुरुवार को शहर में फर्जी पासपोर्ट और वीजा पर रह रहे तीन अफगानी संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार तीनों का विक्टोरिया अस्पताल में मेडिकल मुलायजा करवाकर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पूछताछ के दौरान इनकी पहचान गुप्त रखी गई है।