बताया जा रहा है कि, वायरल वीडियो आष्टा विधानसभा इलाके के ही किसी गांव में आयोजित कार्यक्रम का है। साथ ही, वीडियो करीब छह दिन पुराना बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो किस कार्यक्रम और किस गांव का है, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। वहीं, वायरल वीडियो में किए गए कथित दावे को लेकर भाजपा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का पक्ष अबतक सामने नहीं आया है।