scriptदिग्विजय सिंह से मिले शिवराज के बेटे कार्तिकेय, सियासी गलियारों में चर्चा तेज | Shivraj Singh son kartikeya Singh meets digvijaya singh | Patrika News

दिग्विजय सिंह से मिले शिवराज के बेटे कार्तिकेय, सियासी गलियारों में चर्चा तेज

locationभोपालPublished: Oct 29, 2020 03:03:06 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश की राजनीति में एक-दूसरे के धुर विरोधी माने जाते हैं।

दिग्विजय सिंह से मिले शिवराज के बेटे कार्तिकेय, सियासी गलियारों में चर्चा तेज

दिग्विजय सिंह से मिले शिवराज के बेटे कार्तिकेय, सियासी गलियारों में चर्चा तेज

भोपाल. मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा नेताके बेटों ने कमान संभाल ली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान उपचुनावों में लगातार सक्रिय हैं और भाजपा उम्मीदवारों के लिय जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी बीच कार्तिकेय सिंह और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की मुलाकात की फोटो सामने आई हैं।
दरअशल, गुरुवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसे लेकर सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। दोनों के बीच राजगढ़ के ब्यावरा में चुनाव प्रचार के दौरान मुलाकात हुई है। बता दें कि कार्तिकेय सिंह, भाजपा उम्मीदवार के लिए ब्यावरा में जनसंपर्क के लिए गए थे वहीं, यह विधानसभा सीट दिग्विजय सिंह के प्रभाव वाली मानी जाती है।
जयवर्धन का पूछा हाल
कार्तिकेय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से आशीर्वाद लिया। साथ ही उनके बेटे जयवर्धन सिंह के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। जयवर्धन सिंह कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा है।
पिता धुर विरोधी
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश की राजनीति में एक-दूसरे के धुर विरोधी माने जाते हैं। दोनों लगातार एक दूसरे पर हमला करते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो