scriptकांग्रेस के ट्विटर हैंडल से गायब सोनिया-राहुल | Sonia-Rahul missing from Congress' Twitter handle | Patrika News
भोपाल

कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से गायब सोनिया-राहुल

होमपेज पर सिर्फ कमलनाथ की तस्वीर
 

भोपालOct 24, 2020 / 04:16 pm

Arun Tiwari

kamalnath

,

भोपाल : मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव से पहले सियासी जंग जोरों पर चल रही है। कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर तंज कसने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इमरती देवी पर कमलनाथ के तंज को लेकर हुए विवाद के बाद अब भाजपा ने कांग्रेस के ट्विटर अकांउट को लेकर निशाना साधा है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की फोटो नहीं हैं वहां सिर्फ पीसीसी चीफ कमलनाथ का फोटो लगा है। जबकि राजस्थान, दिल्ली और पंजाब कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की तस्वीर है।

भाजपा बोली ये कमलनाथ कांग्रेस :
इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस पर तंज कसा है। भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर चार राज्यों की कांग्रेस के ट्विटर हैंडल की तस्वीर पोस्ट की हैं जिनमें तीन में सोनिया गांधी हैं और एक में सिर्फ कमलनाथ की फोटो है। रजनीश अग्रवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी अब कमलनाथ कांग्रेस पार्टी हो गई है। ट्विटर अकाउंट से सोनिया और राहुल गायब अब बताओ कौन किसके साथ।

कांग्रेस ने कहा फुर्सत में भाजपा :
भाजपा के इस तंज पर कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता ने जवाब देते हुए कहा कि भाजपा फुर्सत में है इसलिए कुछ भी बोल रही है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा प्रदेश के विकास के मुद्दों पर बात करने की बजाय कांग्रेस के ट्विटर हैंडल की बात कर रही है। भाजपा को मुद्दों पर बात करनी चाहिए। उसका काम सिर्फ मुद्दों से ध्यान हटाकर इधर-उधर की बात करना रह गया है।

Home / Bhopal / कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से गायब सोनिया-राहुल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो