सार्थक को मुंबई के एयरपोर्ट से अमेरिका के लिए कनेङ्क्षक्टग फ्लाइट लेनी थी जिसके लिए चंद घंटे बाकी रह गए थे। इधर भोपाल एयरपोर्ट पर मौजूद सीआइएसएफ के इंस्पेक्टर पीएल कुर्मी को यात्री का सामान भोपाल एयरपोर्ट पर छूटने की जानकारी मिली। उन्होंने पैसेंजर चेक लिस्ट की जांच की जिसमें सार्थक का नाम और उनके सामान की जानकारी का पता चला।
कुर्मी ने तत्काल सार्थक से संपर्क किया और सामान गुमने की पुष्टि की। इंस्पेक्टर ने सार्थक एवं उसके परिजनों की सहायता से सामान कलेक्ट किया एवं इसे भोपाल से मुंबई जा रही दूसरी फ्लाइट के माध्यम से चंद घंटों के अंदर मुंबई तक पहुंचाया। एयर इंडिया की दूसरी मुंबई जाने वाली उड़ान के माध्यम से सामान समय रहते मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचाया गया।
परिजनों ने कहा कि यदि सार्थक को मुंबई एयरपोर्ट पर उसका खोया हुआ सामान नहीं मिलता तो वह किसी भी हालत में अमेरिका नहीं जा सकता था क्योंकि अमेरिका जाने के लिए अनेक जानकारियां एवं इंफॉर्मेशन उसकी लैपटॉप व मोबाइल फोन में ही मौजूद थीं।