scriptछात्रसंघ चुनाव 2017 : राजधानी के 13 कॉलेजों में एबीवीपी का कब्जा, विजेताओं ने ली शपथ | Student Union Election 2017 Result : ABVP won in 13 colleges of Bhopal | Patrika News
भोपाल

छात्रसंघ चुनाव 2017 : राजधानी के 13 कॉलेजों में एबीवीपी का कब्जा, विजेताओं ने ली शपथ

सात दिन चली चुनाव प्रक्रिया के बाद सोमवार का दिन छात्र संघ चुनाव का निर्णायक दिन रहा…

भोपालOct 31, 2017 / 10:04 am

sanjana kumar

student uninion election in bhopal, abvp won in 13 colleges, nsui, student union election rsult2017, latest news on student election in bhopal, student elcection news in bhopal

student uninion election in bhopal, abvp won in 13 colleges, nsui, student union election rsult2017, latest news on student election in bhopal, student elcection news in bhopal

 


भोपाल। सात दिन चली चुनाव प्रक्रिया के बाद सोमवार का दिन छात्र संघ चुनाव का निर्णायक दिन रहा। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के यूटीडी में अध्यक्ष समेत चारों पदाधिकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के खाते में पहुंचे। इसके अलावा 13 कॉलेजों में एबीवीपी ने दावा किया, लेकिन प्रतिष्ठा का केंद्र रहे मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय में भगत क्रांति दल (बीकेडी) ने एबीपीवी को पटखनी देकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सह सचिव के पद पर जीत हासिल की है। सचिव के पद टाई रहा, लॉटरी के माध्यम से यह पद एबीवीवी के खाते में गया।

एनएसयूआई ने बेनजीर कॉलेज और बैरागढ़ के साधु वासवानी कॉलेज के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। उधर, बीयू सहित अधिकतर कॉलेजों में गहमागहमी के बीच छात्रसंघ चुनाव हुए।

एमवीएम में दो गुटों के बीच सुबह से ही टकराव की स्थित बनी रही। मतगणना में गड़बड़ी के अलावा एक छात्रा पर स्याही फेंकने का विवाद सड़कों तक आ गया। एबीवीपी की ओर से आरोप लगाए गए कि भगत क्रांति दल ने यह हरकत की है, जबकि भगत क्रांति दल ने इसे बदनाम करने की साजिश बताया। एमवीएम के मुख्यद्वार और पुलिस कंट्रोल रूम के सामने की सड़क पर दोनों एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।

प्रमुख कॉलेजों के परिणाम

मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय
-अध्यक्ष हर्षिता गिरी बीकेडी
– उपाध्यक्ष अर्जुन अहिरवार बीकेडी
– सचिव पारुल रावत एबीवीपी
– सह सचिव आकाश सिंह बीकेडी

बीयू यूटीडी

– अध्यक्ष स्वप्निल पटेल एबीवीपी
– उपाध्यक्ष हिमांशु हर्ष एबीवीपी
– सचिव सुधा कुशवाह एबीपीवी
– सह सचिव साक्षी भारद्वाज एबीवीपी

एक्सीलेंस कॉलेज
– अध्यक्ष निहारिक वलानी निर्दलीय
– उपाध्यक्ष अभिषेक पाठक एबीवीपी
– सचिव साक्षी दुबे निर्दलीय
– सह सचिव आशुतोष शर्मा एबीवीपी

हमीदिया कॉलेज

– अध्यक्ष आशुतोष मालवीय एबीवीपी
– उपाध्यक्ष वर्षा यदुवंशी एबीवीपी
– सचिव सूर्यकांत चतुर्वेदीएबीवीपी
– सह सचिव रिक्त

भेल कॉलेज

– अध्यक्ष मिनी सक्सेना एबीवीपी
– उपाध्यक्ष योगिता तिवारी एबीवीपी
– सचिव स्विटी अडलक एबीवीपी
– सह सचिव सौरभ भाटिय एबीवीपी

बेनजीर कॉलेज

– अध्यक्ष – दिव्यानी मिश्राएनएसयूआई
– उपाध्यक्ष – विवेक गुप्ता – एबीवीपी
– सचिव – ज्योति मठ एनएसयूआई
– स. सचिव रुचिकाबघेल एबीवीपी

नवीन कॉलेज
– अध्यक्ष हितेश अहिरवार एबीवीपी
– उपाध्यक्ष काजल मुंदेरिया एबीवीपी
– सचिव अंजली अहिरवार एबीवीपी
– सह सचिव -रितेश यादव एबीवीपी

बीएसएसएस

– अध्यक्ष पाथ्र्वी दुबे एबीवीपी
– उपाध्यक्ष नुपुर माथुर एबीपीवी
– सचिव एनी तिवारी एबीवीपी
– स. सचिव संगम अग्निहोत्री एबीवीपी

नूतन गल्र्स कॉलेज

– अध्यक्ष सोनम ओमकारी एबीवीपी
– उपाध्यक्ष ऋचा शर्मा एनएसयूआई
– सचिव माहिरा जोशी एबीवीपी
– स. सचिव वैदेही गुप्ता एनएसयूआई

गीतांजलि गल्र्स कॉलेज

– अध्यक्ष शरीन बानो एबीवीपी
– उपा. खुशबू गोस्वामी एनएसयूआई
– सचिव मोहिनी कीर एबीवीपी
– सह सचिव रिक्त

एमएलबी गल्र्स कॉलेज

– अध्यक्ष अल्फा खान एबीवीपी
– उपाध्यक्ष कशिश शुक्ला -एबीवीपी
– सचिव प्रज्ञा भारती एबीवीपी
– सह सचिव दीप शिखा पाठक

सत्य साईं महिला महाविद्यालय

– अध्यक्ष कोमल सिंह निर्दलीय
– उपाध्यक्ष प्रियंका राजपूत निर्दलीय
– सचिव अंशु विश्वकर्मा निर्दलीय
– स.सचिव प्रियंका विश्वकर्मा निर्दलीय

स्टेट लॉ कॉलेज

– अध्यक्ष राखी साहू एबीवीपी
– उपाध्यक्ष पुष्पा मरावी एबीवीपी
– सचिव ज्योति किरार एबीवीपी
– सहसचिव प्रियंका एबीवीपी

स्वामी विवेकानंद कॉलेज बैरसिया

– अध्यक्ष भावना शर्मा निर्दलीय
– उपाध्यक्ष मोहर सिंह निर्दलीय
– सचिव पूजा सिंह एबीवीपी
– सह सचिव गौतम जैन निर्दलीय

साधु वासवानी कॉलेज, बैरागढ़

– अध्यक्ष लक्ष्मी नरवरिया एनएसयूआई
– उपाध्यक्ष दीपक भारती
– सचिव स्वाति पाल एनएसयूआई
– सह सचिव नीतू विश्वकर्मा

प्रोफेसर को किया अटैच
एबीवीपी को समर्थन देने के लिए एमवीएम के प्रोफेसर डा. अशोक शर्मा का ऑडियो टेप वायरल होने के बाद उन्हें भोपाल संभाग के अतिरिक्त संचालक कार्यालय में अटैच किया।

 

बीयू में उपाध्यक्ष पद पर विवाद, कुलपति ने कहा- क्या फर्क पड़ता है

बीयू में बीई थर्ड सेमेस्टर के रिजल्ट चुनाव प्रक्रिया के दौरान सोमवार को ही जारी कर दिए । जिसमें उपाध्यक्ष बने एबीवीपी समर्थक हिमांशु हर्ष का रिजल्ट नॉट क्लियर रहा। इस पर एनएसयूआई की आपत्ति ली, लेकिन निर्वाचन अधिकारी डॉ. कालिका यादव ने इस पर संज्ञान नहीं लिया, वहीं कुलपति डॉ. प्रमोद वर्मा ने भी गैर जिम्मेदाराना बयान जारी करते हुए कहा कि इससे फर्क क्या पड़ता है, इसे बाद में दिखवा लेंगे। वहीं हिमांशु ने कहा है कि वह इस रिजल्ट को मान्य नहीं ठहराते। सवाल है कि फेल होने के बाद यह उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे तो इसका छात्रों पर क्या असर पड़ेगा। बीयू में आचार संहिता का दिनभर उल्लंघन होता रहा।

Home / Bhopal / छात्रसंघ चुनाव 2017 : राजधानी के 13 कॉलेजों में एबीवीपी का कब्जा, विजेताओं ने ली शपथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो