scriptइंदौर से बड़े चेहरे को चुनाव लड़ा सकती है कांग्रेस, सुमित्रा ताई ने कहा- मेरे खिलाफ बेहतर प्रत्याशी खोजो | sumitra mahajan on congress candidate from indore loksabha | Patrika News
भोपाल

इंदौर से बड़े चेहरे को चुनाव लड़ा सकती है कांग्रेस, सुमित्रा ताई ने कहा- मेरे खिलाफ बेहतर प्रत्याशी खोजो

इंदौर से बड़े चेहरे को चुनाव लड़ा सकती है कांग्रेस, सुमित्रा ताई ने कहा- मेरे खिलाफ बेहतर प्रत्याशी खोजो

भोपालMar 19, 2019 / 09:03 am

Pawan Tiwari

sumitra

इंदौर से बड़े चेहरे को चुनाव लड़ा सकती है कांग्रेस, सुमित्रा महाजन ने कहा- मेरे खिलाफ बेहतर प्रत्याशी खोजो

भोपाल. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस इस बार बड़े चेहरों को चुनाव उतारने की तैयारी में हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को कठिन सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा है। वहीं, दिग्विजय सिंह ने भी चुनाव लड़ने को कहा है। माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह भोपाल या इंदौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। दूसरी तरफ इंदौर की सांसद सुमित्रा महाजन ने भी कांग्रेस पार्टी को सलाह देते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी मेरे खिलाफ बेहतर उम्मीदवार खोज लें। उन्होंने ये भी कहा है कि अगर उम्मीदवार अच्छा होगा तो चुनाव लड़ने में आनंद आएगा।
सुमित्रा महाजन का गढ़ है इंदौर
इंदौर में सुमित्रा महाजन को ताई के नाम से जाना जाता है। इंदौर सुमित्रा ताई का गढ़ है। वो यहां से लगातार आठ बार सांसद रही हैं। 1989 में प्रकाशचंद्र सेठी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। एनडीए सरकार में वे राज्यमंत्री भी रहीं। सुमित्रा महाजन ने 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत का रिकॉर्ड बनाया था। वे प्रदेश में सर्वाधिक 4 लाख 66 हजार 301 वोटों से चुनाव जीती थीं। महाजन को 8 लाख 54 हजार 372 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल को 3 लाख 88 हजार 71 वोट थे। महाजन देश में सर्वाधिक वोटों से जीतने के क्रम में आठवें स्थान पर हैं। सुमित्रा महाजन देश की एक मात्र महिला हैं, जो लगातार आठवीं बार लोकसभा चुनाव जीती हैं। वहीं प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सात बार सांसद रह चुकी हैं।
किसी बड़े नेता को उतार सकती है कांग्रेस
इंदौर सीट से इस बार ऐसी सुगबुगाहटें हैं कि कांग्रेस किसी बड़े नेता को उम्मीवार के रूप में उतारने की तैयारी में है। सुमित्रा महाजन ने चुनाव तैयारी को लेकर भी कहा कि हमारी तैयारी चल रही है माहौल हमारे पक्ष में है। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश में भारत की साख फिर से स्थापित की है। उनके नेतृत्व में भारत नई बुलंदियों को छू रहा है।

आचार संहिता के बाद सुरक्षा लौटाई
10 मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू है। उसी दिन से सुमित्रा महाजान ने संसदीय क्षेत्र इंदौर में प्रोटोकॉल के तहत मिली शासकीय वाहन सुविधा का उपयोग करना बंद कर दिया है। 16 मार्च को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथजी को पत्र लिखकर मुझे लोक सभा अध्यक्ष पद के प्रोटोकॉल के तहत मध्यप्रदेश शासन द्वारा दी गई सुरक्षा एवं वाहन सुविधा भी उन्होंने छोड़ दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो