scriptOLA में टाटा का इवेस्टमेंट, ये है कैब से जुड़े 10 इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स | Tata s investment in OLA, these are the 10 interesting facts related to OLA cab | Patrika News
भोपाल

OLA में टाटा का इवेस्टमेंट, ये है कैब से जुड़े 10 इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स

29 दिसंबर को राजधानी में ओला कैब में हुए दुष्कर्म ने वर्तमान में चल रही सभी कैब सर्विसेज़ पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ये कैब्स कितनी सुरक्षित है इसका जवाब शायद अब किसी के पास नहीं है। आइये हम आपको बताते हैं ओला कैब से जुड़े 10 मुख्य तथ्यों के बारे में…

भोपालJan 04, 2016 / 06:41 pm

Alka Jaiswal

ola cab

ola cab


भोपाल। 29 दिसंबर को राजधानी में ओला कैब में हुए दुष्कर्म ने वर्तमान में चल रही सभी कैब सर्विसेज़ पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ये कैब्स कितनी सुरक्षित है इसका जवाब शायद अब किसी के पास नहीं है। आइये हम आपको बताते हैं ओला कैब से जुड़े 10 मुख्य तथ्यों के बारे में…

1. ओला कैब आईआईटी के दो छात्र भाविष अग्रवाल और अंकित भाटी द्वारा शुरू की गई थी।

2. 33,058 करोड़ रुपए के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ ओला ऑनलाइन रिटेल कंपनियां फ्लिपकार्ट और स्नैपडील के बाद भारत की तीसरी सबसे बहुमूल्य वेंचर समर्थित कंपनी है।

3. साल 2011 में ओला की शुरुआत मुंबई से हुई थी, लेकिन वर्तमान में ओला भारत के 102 शहरों में मौजूद है।

4. आज की तारीख में ओला के पास करीबन 3.5 लाख कार मौजूद हैं।

5. रतन टाटा ने ओला कैब में व्यक्तिगत निवेश किया है।

6. ओला जल्द ही ओला एयर की सुविधा शुरू करेगी जिसके द्वारा उपयोगकर्ता उचित दरों पर हेलीकाप्टर के माध्यम से अन्य शहरों की यात्रा कर सकेंगे।

7. कंपनी के अनुसार उसे रोज़ाना एक मिलियन से ज्यादा की बुकिंग मिलती है।

8. ओला कैब्स द्वारा मार्च 2015 में बैंगलोर में टैक्सी फॉर श्योर के नाम से 200 मिलियन डॉलर के निवेश पर कैब सर्विस शुरू की गई थी।

9. कंपनी ने पिछले एक साल में तकरीबन 30 गुना बढ़ोतरी की है।

10. ओला ने जियोटैग नाम की एक ट्रिप-प्लैनिंग एप्लीकेशन कंपनी को अधिग्रित किया। जिसका प्लान बस सर्विस को लॉन्च करना था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो