भोपाल

दो साल बाद पाबंदियों के साथ खुलेगी विधानसभा की दर्शक दीर्घा

राज्य में कोरोना की बंदिशें खत्म, लेकिन विधानसभा में नहीं ऐसा

भोपालMar 06, 2022 / 03:56 pm

Hitendra Sharma

भोपाल. राज्य में स्थितियां समान्य होने के कारण कोरोनाकाल की सभी प्रकार की पांबिदियां हटा ली गई हैं, लेकिन विधानसभा में अभी भी पायंदियां लागू रहेंगी। दो साल से बंद विधानसभा की दर्शक दीर्घाएं आमजन के लिए खोली गईं है। यहां सीमित संख्या में ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। विधानसभा सचिवालय ने विधायकों को इसकी सूचना दे दी है।

सूचना में कहा गया है कि उनकी अनुशंसा पर एक व्यक्ति को ही दर्शक दीर्घामें प्रवेश दिया जा सकेगा। परिसर में प्रवेश के लिए दो व्यक्तियों को प्रवेश पत्र प्रदान किए जाएंगे, लेकिन प्रवेश पत्र प्राप्त करने वालों को वैक्सीन के दोनों डोज लगे होने का प्रमाण पत्र दिखाना होगा। दर्शक दीर्घा में एक घंटे के लिए प्रवेश की अनुमति होगी, जिसे अलग-अलग घण्टों में विधायक की सुविधा के अनुसार दिया जा सकेगा। परिसर में मॉस्क अनिवार्य होगा। मंत्रियों के निजी स्टाफ को परिसर में यहां वहां घूमने की आजादी नहीं होगी।

यह भी पढ़ेंः लगने वाला बिजली का जोर का झटका, टैरिफ बढ़ने की तैयारी में सरकार

अध्यक्ष ने सत्र के पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक के दौरान सदन की कार्यवाही के सुचारू संचालन पर दलों से चर्चा होगी। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने परुख सचिव एपी सिंह के साथ को तैयारियों का जायजा लिया। निर्देश दिए कि सत्र के दौरान सैनेटाइजेशन, मास्क का ध्यान रखा जाए। लोगों को वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही विधानसभा में प्रवेश दिया जाए। मालूम हो बजट सत्र 7 मार्च से शुरू हो रहा है। 19 दिवसीय सत्र में 13 बैठकें प्रस्तावित हैं।

Home / Bhopal / दो साल बाद पाबंदियों के साथ खुलेगी विधानसभा की दर्शक दीर्घा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.