scriptसरकार ने जनजातीय कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को दी टोल टैक्स से छूट | The government gave exemption from toll tax to the vehicles coming in | Patrika News
भोपाल

सरकार ने जनजातीय कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को दी टोल टैक्स से छूट

—————————- शिवराज बोले, कार्यक्रम में आने वाले किसी वाहन से न लिया जाए टोल शुल्क————————–

भोपालNov 12, 2021 / 08:38 pm

जीतेन्द्र चौरसिया

Chief Minister Shivraj Singh Chouhan Jandarshan Yatra in Jhirnya

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान


भोपाल। जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में आने वाले प्रदेशभर के वाहनों को सरकार ने टोल टैक्स से छूट दे दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंद्रह नवंबर को इस कार्यक्रम में आने वाले हर वाहन को टोल टैक्स से छूट रहेगी। इनसे शुल्क न वसूला जाए। यह निर्देश शिवराज ने शुक्रवार को सीएम हाउस से कार्यक्रम की तैयारी पर आयोजित वचुर्अल बैठक में दिए। शिवराज ने कहा कि यह सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्यक्रम है। सब जनजातीय वर्ग के लोगों के सुरक्षित परिवहन उनके रहने और भोजन की व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। विभिन्न जिलों से आने वाले जनजातीय भाई-बहन सुरक्षित आए और सुरक्षित अपने घर पहुँचें यह हमारी जिम्मेदारी है। जो जिले दूरी पर हैं, वहाँ से आने वाली बसों के साथ एंबुलेंस आवश्यक रूप से आए। साथ ही बसों के साथ मैकेनिकों को भी लाया जाए, जिससे रास्ते में कोई व्यवधान न हो। बैठक में जानकारी दी गई कि सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के लिए बसों के फिटनेस का परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही ब्रीथ एनालाइजर से रास्ते में ड्राइवरों के परीक्षण की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
———————-
परंपरागत वेशभूषा में सम्मिलित होंगे जनजातीय समुदाय-
शिवराज ने रायसेन, बैतूल,धार, सीहोर, खरगोन, देवास, झाबुआ, होशंगाबाद, सिंगरौली, बड़वानी, अनूपपुर, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, सिंगरौली, अलीराजपुर, खंडवा, छिंदवाड़ा और हरदा जिले के कलेक्टरों से जनजातीय लोगों के परिवहन, उनके रहने और भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में बात की। शिवराज ने कहा कि जनजातीय वर्ग के लोग अपनी परंपरागत वेशभूषा में कार्यक्रम में सम्मिलित हों।
————————-
मंडला से आएंगे 101 साल उम्र के दो जोड़े-
बैठक में बताया गया कि गाँव-गाँव में गौरव यात्राएँ निकाली जा रही है। इसी प्रकार डिंडोरी से पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने बताया कि युवा वर्ग कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए विशेष रूप से उत्साहित है। मंडला कलेक्टर ने बताया कि जिले में 101 आयु वर्ष के दो जोड़े भी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए उत्साहित हैं।
————————-

Home / Bhopal / सरकार ने जनजातीय कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को दी टोल टैक्स से छूट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो