scriptज्ञानोदय तीर्थ में गूंजे भगवान जिनेंद्र के जयकारें | The praises of Lord Jinendra echoed in Gyanodaya Tirtha. | Patrika News
भोपाल

ज्ञानोदय तीर्थ में गूंजे भगवान जिनेंद्र के जयकारें

केसरिया ध्वज पताका लहराई, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

भोपालMar 28, 2024 / 10:18 pm

प्रवीण सावरकर

jain.jpg

दीवानगंज में विधान की शुरुआत


दीवानगंज. राजधानी के पास दीवानगंज के ज्ञानोदय तीर्थ धाम में ध्वजारोहण के साथ वार्षिक उत्सव प्रारंभ हुआ। इस मौके पर भगवान जिनेंद्र के जयकारों के साथ केसरिया ध्वज पताका फहराई गई। इस मौके पर सुबह भगवान जिनेंद्र की पूजा अर्चना और चौषठ रिद्घि मंडल विधान का आयोजन किया गया। भगवान जिनेंद्र के जयकारों के साथ केसरिया ध्वज पताका फहराई गई। ध्वजारोहण करने का सौभाग्य दीपक जैन व पराग जैन चरक औषधि भंडार सागर परिवार को मिला।
कुन्दकुन्द कहान दिगम्बर जैन ट्रस्ट तीर्थधाम ज्ञानोदय दीवानगंज की ओर से वार्षिकोत्सव, द्वितीय दीक्षांत समारोह और रत्नत्रय महामंडल विधान का शुरुआत हुई है। ध्वजारोहण करने का सौभाग्य दीपक जैन पराग जैन चरक औषधि भंडार सागर परिवार को मिला। कार्यक्रम के दौरान विद्वत समागम शिविर का उद्घाटन व चित्र अनावरण की विधि पूर्ण हुई। कार्यक्रम संयोजक अरूण वर्धमान ने बताया कि 29 मार्च को रत्नत्रय महामंडल विधान सुबह सात बजे से शुरू होगा। रात्रि 9 बजे से नाटक पश्चाताप का मंचन होगा। 30 मार्च की सुबह सहज शांति मंडल विधान व दोपहर 2 से 4.30 बजे तक भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। 31 मार्च की सुबह सात बजे से भगवान जिनेंद्र का अभिषेक, प्रवचन समेत अन्य कार्यक्रम होंगे।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8vy8h8

राजपूत समाज का होली मिलन कल
चार इमली. मप्र राजपूत समाज संस्था की ओर से सामाजिक होली मिलन समारोह का आयोजन रंगपंचमी पर शनिवार को आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन महाराणा प्रताप भवन चार इमली में सुबह 10:30 बजे से होगा। जिला अध्यक्ष ऋतुराज सिंह परमार ने बताया कि इस मौके पर समाज के लोगों द्वारा अबीर, गुलाल और फूलों से होली खेली जाएगी। इसके साथ ही परंपरागत फाग और हास्य व्यंग्य रचनाओं की प्रस्तुति समाज के लोगों द्वारा दी जाएगी।
जिझौतिया कल्याण परिषद का होली मिलन 31 को
बावडि़या. जिझौतिया कल्याण परिषद की ओर से ब्राह्मण समाज का होली मिलन कार्यक्रम 31 मार्च को मातेश्वरी मंदिर परिसर बावडि़या में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे। संगठन के सचिव नवीन रिछारिया ने बताया कि कार्यक्रम शाम 5 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर फूलों की होली, बुंदेली फाग गायन, बृज के रसिया और अवधी होली गीत का आयोजन होगा।

Home / Bhopal / ज्ञानोदय तीर्थ में गूंजे भगवान जिनेंद्र के जयकारें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो