scriptअभी फिर बदलेगा मौसम, अगले 48 घंटों में तापमान में हो सकती है गिरावट | There may be a drop in temperature in the next 48 hours | Patrika News

अभी फिर बदलेगा मौसम, अगले 48 घंटों में तापमान में हो सकती है गिरावट

locationभोपालPublished: Mar 02, 2021 05:18:46 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

-पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म- सुबह और शाम के वक्त सर्दी बनी रहे

भोपाल। मध्यप्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर से मौसम (weather forcast) बदलने लगा है। दिन में तेज चटक धूप (weather update) और रात में हल्की सर्दी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से अगले 48 घंटों के दौरान शहर के दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जो 32 डिग्री तक गिरने के आसार हैं।

 

Weather news : बढ़ रहा दिन का तापमान

सूरज के तेवर हुए तीखे

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी राज्यों में आमतौर पर जब भी कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आता है उस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ने लगते हैं। अभी यही हो रहा है। लगातार दिन और रात का तापमान बढ़ रहा है। सुबह होते ही सूरज के तेवर भी तीखे हो रहे हैं।

हो सकती है हल्की सर्दी

हालांकि आने वाले दो दिन में अब मौसम बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और लद्दाख को पार कर पूर्वी दिशा में चला गया है। पहाड़ों पर मौसमी हलचल लगभग बंद हो गई है। उम्मीद है कि अब ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की तरफ चलेंगी। जिसके प्रभाव से तापमान दो से 3 डिग्री नीचे जाएगा। 10 मार्च तक तापमान में जबरदस्त उतार-चढ़ाव होगा। शाम के समय हल्की सर्दी भी हो सकती है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7znfjv
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो