scriptआज इन 7 राशि वालों के लिए गुरु लाए हैं ये खास गिफ्ट, मान-सम्मान में होगी वृद्धि | Todays Rashifal 14 feb 2019 Aaj ka Rashifal Horoscope with Numerology | Patrika News
भोपाल

आज इन 7 राशि वालों के लिए गुरु लाए हैं ये खास गिफ्ट, मान-सम्मान में होगी वृद्धि

वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को ही ‘गुरु’…

भोपालFeb 13, 2019 / 08:51 pm

दीपेश तिवारी

14feb2019 todays rashifal in hindi

आज इन 7 राशि वालों के लिए गुरु लाए हैं ये खास गिफ्ट, मान-सम्मान में होगी वृद्धि

भोपाल। आज 14 फरवरी 2019 को गुरुवार का दिन है। इस दिन को बृहस्पतिवार भी कहते हैं। इस दिन के कारक देव भगवान विष्णु कहलाते हैं। गुरु को ज्योतिष में विद्या का कारक ग्रह माना जाता है। इसी के चलते इस दिन मां सरस्वती की भी पूजा की जाती है।


पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को ‘गुरु’ कहा जाता है। यह धनु और मीन राशि का स्वामी होता है और कर्क इसकी उच्च व मकर इसकी नीच राशि मानी जाती है। गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक होता है।

ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का स्वामी होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति पर बृहस्पति ग्रह की कृपा बरसती है उस व्यक्ति के अंदर सात्विक गुणों का विकास होता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति सत्य के मार्ग पर चलता है।

गुरु का प्रभाव:
बली चंद्रमा के कारण व्यक्ति को गुरु से शुभ फल प्राप्त होते हैं। लेकिन इसके विपरीत पीड़ित बृहस्पति जातकों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसके कारण जातक को विभिन्न क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यदि कोई व्यक्ति शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा है तो उसे इस क्षेत्र में परेशानियां आएंगी।

 

 

 

MUST READ : 16 फरवरी को Jaya Ekadashi- व्रत से प्रसन्न होते हैं भगवान विष्णु! देते हैं हर कष्ट से मुक्ति…

https://www.patrika.com/bhopal-news/jaya-ekadashi-2019-vrat-and-puja-on-16-feb-for-lord-vishnu-happiness-4128169/

गुरु का वैदिक मंत्र
ॐ बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु।
यद्दीदयच्छवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्।।

गुरु का तांत्रिक मंत्र
ॐ बृं बृहस्पतये नमः।।

बृहस्पति का बीज मंत्र
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।


आज का राशिफल 14 फरवरी 2019-Aaj Ka Rashifal in hindi
1. मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बहार लाएगा। आपकी हाजिरजवाबी हर एक को खुश करेगी। मन अशान्त रहेगा। क्रोध की अधिकता से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आज हर एक व्यक्ति आपके आकर्षण में आता नजर आएगा और आप खुद को किसी की ओर आकर्षित होता पाएंगे।

2. वृषभ राशि
आज तनाव उत्पन्न हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगें। किसी क्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने साथी की बातों को ध्यान पूर्वक सुनें।

3. मिथुन राशि
स्वभाव में चिड़चिड़ापन के बीच यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता के साथ ही आज आप प्रेम की पवित्र व विशेष भावना महसूस करेंगे। आप महसूस करेंगे कि पहली बार प्रेम होने पर हैरानी व उत्सुकता के भाव हावी होते हैं।

aaj ka rashifal
4. कर्क राशि :
मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे,परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आज का दिन आपके जीवन में नई भावनाएं व उत्तेजना भर देगा।
5. सिंह राशि:
स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। मानसिक तनाव भी हो सकता है। अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रूझान रहेगा। लेकिन आज प्रेम के मामले में आप लकी रहेंगे।


6. कन्या राशि :
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। प्रेमी की किसी गलती या आपकी गलती तनाव का कारण बनेगी।

7. तुला राशि:
स्वभाव में चिड़चिड़ापन के चलते रिश्ते में दरार की संभावना है। बातचीत में संयत रहें। पिता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

8. वृश्चिक राशि :
परिश्रम की अधिकता रहेगी। प्रेम के मामले में आज आप सबका दिल जीत लेंगे। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

9. धनु राशि:
आत्मविश्वास में कमी के चलते रिश्तो में तनाव आ सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

10. मकर राशि :
मन में निराशा और असंतोष रहेंगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। संचित धन में कमी आएगी। लेकिन प्रेम के मामले में आप सबसे लकी साबित होंगे।


11. कुंभ राशि :
अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज का दिन आपके नये रिश्ते के लिए बहुत अच्छा है।


12. मीन राशि :
धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिवार की परेशानियां बढ़ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे। लेकिन चाह कर भी आपमें से अधिकतर प्रेम का इजहार नहीं कर पाएंगे।

आज का अंक ज्योतिष.14Feb.2019.Aaj Ka ank jyotish ..
अंक – 1
आज आपकी लव पार्टनर से घंटों फोन पर बातें होंगी और शाम का कार्यक्रम बनेगा। आप अवसर का पूरा लाभ उठाएंगे। अपने पार्टनर के साथ समय आनंद पूर्वक रहेगा।
लकी कलर – रेड : लकी नम्बर – 11
अंक – 2
आज का दिन आपके लिए स्पेशल है। रोमांस से मन, दिल सब लवरेज है। आप अपने जिस प्यार को काफी समय से ढूंढ रहे थे, वह आज मिलेगा। पति-पत्नी के रिश्ते और मजबूत होंगें।
लकी कलर – पीला : लकी नम्बर – 5
अंक – 3
आज आपको सरप्राइज मिलेगा। अगर प्यार का संबंध टूटा हुआ है, तो वह वापिस जुड़ सकता है। आपको अपना प्रियतम मिलेगा। आज की शाम आपके लिए रंगीन होगी।
लकी कलर – ब्राइट रेड : लकी नम्बर – 10

अंक – 4
आज कोई पुराना दोस्त मिल सकता है। अगर आपका पार्टनर आपसे रूठा हुआ है, तो उसे आप मना लेंगें। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं।
लकी कलर – सफेद : लकी नम्बर – 42
अंक – 5
आज आपको प्यार का प्रपोजल मिल सकता है। मन चंचल है, कन्फ्यूज रहेगा कि दोस्त आपके मन की इच्छा पूरी करेगा की नहीं क्योंकि आप मन से इमोशनल हैं। आज का बना रिश्ता दूर तक चलेगा।
लकी कलर – सफेद : लकी नम्बर – 2

अंक – 6
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। अगर अभी तक आपका कोई साथी नहीं बना, आप अकेले हैं तो आज के दिन वह कमी भी पूरी हो जाएगी। पति-पत्नी भी आज के दिन का पूरा आनंद लेगें।
लकी कलर– केसरिया : लकी नम्बर – 48

अंक – 7
आज अपने प्रेमी को इम्प्रेस करने में आज आप कोई कसर नहीं छोड़ें। ऑफिस में आज देरी हो सकती है, इसलिए आपका मित्र नाराज हो सकता है।
लकी कलर– नीला : लकी नम्बर -2
अंक – 8
आज किसी पुराने मित्र जिसे आप बहुत चाहते थे से आपकी मुलाकात हो सकती है, लेकिन मन बेचैन रहेगा। प्रेमी की तरक्की हो सकती है, जिससे आपको फायदा होगा।
लकी कलर – पिंक : लकी नम्बर – 4

अंक – 9
आज नए मित्र मिलेगें। आप अपका लव पार्टनर नाराज हो सकता है। आज किसी दूसरे शहर वेलेंटाइन डे मनाने जा सकते हैं। अगर आप विवाह करना चाहते हैं, तो आज अपने प्यार का इजहार कर दें। आपका लव पार्टनर मान जाएगा।
लकी कलर – रेड : लकी नम्बर – 10

Home / Bhopal / आज इन 7 राशि वालों के लिए गुरु लाए हैं ये खास गिफ्ट, मान-सम्मान में होगी वृद्धि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो