scriptआज इन 4 राशिवालों की होगी तरक्की, आय में होगा गजब का इजाफा ! | todays rashifal 22jan 2019 aaj ka rashifal horoscope with numerology | Patrika News
भोपाल

आज इन 4 राशिवालों की होगी तरक्की, आय में होगा गजब का इजाफा !

ये दिन श्रीराम भक्त हनुमान को समर्पित…

भोपालJan 21, 2019 / 08:36 pm

दीपेश तिवारी

tuesday 22 jan 2019 rashifal

आज इन 4 राशिवालों की होगी तरक्की, आय में होगा गजब का इजाफा !

भोपाल। आज 22जनवरी 2019 को मंगलवार का दिन है। ये दिन श्रीराम भक्त हनुमान को समर्पित माना गया है, यानि इस दिन के श्री बजरंगबली ही कारक देव हैं। मंगल का राशि रत्न मुंगा होता है। जबकि रंग इसका लाल माना गया है। वहीं इस दिन देवी मां दुर्गा की भी पूजा करने का प्रावधान है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति माना जाता है। ये रक्त यानि हिम्मत/साहस का द्योतक है। यह ग्रह कुंडली के विभिन्न भावों में अलग अलग प्रभाव दिखाता है।

वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है।

राशि पर असर: मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। वहीं नक्षत्रों में यह मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी होता है। गरुण पुराण के अनुसार मनुष्य के शरीर में नेत्र मंगल ग्रह का स्थान है।

मंगल दोष: मान्यता के अनुसार कुंडली में मांगलिक दोष मनुष्य जीवन के दांपत्य जीवन को प्रभावित करता है। मंगल दोष व्यक्ति के विवाह में देरी अथवा अन्य प्रकार की रुकावटों का कारण होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी जातक की जन्म कुंडली में मंगल ग्रह प्रथम, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम और द्वादश भाव में बैठा हो तो यह स्थिति कुंडली में मांगलिक दोष का निर्माण करती है।

मजबूत मंगल है तो –
मंगल की प्रबलता से व्यक्ति निडरता से अपने निर्णय लेता है। वह ऊर्जावान रहता है। इससे जातक विपरीत परिस्थितियों में भी जातक चुनौतियों को सहर्ष स्वीकार करता है और उन्हें मात भी देता है।

मंगल पीड़ित है तो –
यदि मंगल ग्रह कुंडली में कमज़ोर अथवा पीड़ित हो तो यह जातक के लिए समस्या पैदा करता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को किसी दुर्घटना का सामना करना पड़ता है।

पीड़ित मंगल के कारण जातक के पारिवारिक जीवन में भी समस्याएं आती हैं। जातक को शत्रुओं से पराजय, ज़मीन संबंधी विवाद, क़र्ज़ आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इसके अलावा ये भी माना जाता है कि यदि मंगल राहु के साथ एक ही भाव में स्थित है तो मंगल व राहु दोनों अपना असर खो देते हैं।
मंगल का वैदिक मंत्र –
ॐ अग्निमूर्धा दिव: ककुत्पति: पृथिव्या अयम्।
अपां रेतां सि जिन्वति।।

मंगल का तांत्रिक मंत्र –
ॐ अं अंङ्गारकाय नम:।।

मंगल का बीज मंत्र –
ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः ।।
आज का राशिफल.22 jan 2019 todays Rashifal in hindi ..

1. मेष राशि :
मित्रों का सहयोग के बीच कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

2. वृषभ राशि :
किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
3. मिथुन राशि :
खर्चों की अधिकता के बीच रहन-सहन में कष्ट बढ़ेगा।आत्मसंयत रहें।

4. कर्क राशि :
नौकरी में तरक्की के साथ आय में वृद्धि होगी।आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ ही कार्यक्षेत्र का भी विस्तार होगा।
5. सिंह राशि :
आय में कमी के बीच खर्चों में बढ़ोतरी होगी। जिसके कारण भी मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।


6. कन्या राशि :
क्रोध और आवेश के बीच मानसिक तनाव रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार की समस्या तो रहेगी, लेकिन भाई-बहनों का सहयोग भी मिलेगा।
7. तुला राशि :
अफसरों से मतभेद के बीच नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकते हैं। आत्मसंयत रहें।

8. वृश्चिक राशि :
वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे।
9. धनु राशि :
नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना के बीच किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी।

10. मकर राशि :
आत्मविश्वास में कमी के चलते मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यस्तता बढ़ सकती है।
11. कुंभ राशि :
कार्यक्षेत्र में कठिनाई के कारण स्वभाव में चिडचिड़ापन रहेगा। आय की स्थिति सन्तोजनक रहेगी, परन्तु खर्च भी अधिक रहेंगे।

12. मीन राशि :
अति उत्साह के बीच खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।

आज का अंकज्योतिष.22 जनवरी 2019 Aaj ka Ank rashifal in hindi ..

अंक – 1:
कार्य की अधिकता की वजह से तनाव में आ सकते हैं। आज अपनी भावनाओं को काबू करने में दिक्कत आयेगी। आंखों की परेशानी हो सकती है।
अंक-2 :
आज आप अपनी मेहनत से नया अविष्कार कर सकते हैं। जिसे करने के लिये सहयोग प्राप्त होगा। आवेश में आ कर लिए गये निर्णय के खिलाफ जा सकते हैं।

अंक-3 :
राजकीय कार्य में सहयोग मिलेगा। वाहन लेने के योग हैं। इंटरव्यू परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
अंक – 4 :
आज कोई रिस्क न लें। मअपनी सोच और आईडिया का सही इस्तेमाल करें।

अंक – 5 :
धन की प्राप्ति हो सकती है। शादी का योग बन रहा है। आपके दुश्मन आपसे परास्त होंगें।
अंक – 6 :
लाभ की भी प्राप्ति होगी। परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्मविश्वास वृद्धि के चलते अपनी काबिलियत से नवीन खोज करेंगें।

अंक – 7 :
विरोधियों को समाप्त कर अच्छे परिणाम व प्रशंसा प्राप्त करेंगें। पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा।
अंक- 8 :
इश्वर आज आपके साथ हैं। होटल के व्यापारियों के लिये खास रहेगा। आपके दिमाग और बुद्धि की बड़ाई होगी। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। घरेलु तनाव संभव है।

अंक- 9 :
अचानक धन प्राप्त होगा। रोमांस, प्यार, शादी की जो मनोकामना है, वह पूरी होगी। लेकिन फिर आप किसी बड़े खर्च के गिरफ्त में आएंगे।

Home / Bhopal / आज इन 4 राशिवालों की होगी तरक्की, आय में होगा गजब का इजाफा !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो