भोपाल

Toll Plaza: टोल प्लाजा पर खत्म होगा VIP कल्चर, हटेंगे 22 विशेष श्रेणियों को छूट वाले होर्डिंग

एनएचएआइ : छूट वाले फास्टैग पहले ही जारी

भोपालApr 16, 2024 / 12:08 pm

Ashtha Awasthi

Toll Plaza

Toll Plaza: टोल प्लाजा पर खत्म होगा VIP कल्चर, हटेंगे 22 विशेष श्रेणियों को छूट वाले होर्डिंग नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया राष्ट्रीय राजमार्गों पर वीआईपी कल्चर खत्म करने जा रहा है। नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा से पहले और बाद लगे उन विशालकाय होर्डिंग्स को हटाने जा रहा है, जिसमें 22 गणमान्य श्रेणियों को दी जाने वाली रियायत लिखी होती है।
इससे एक ओर सरकारी धन की बर्बादी हो रही है, वहीं खास लोगों को श्रेष्ठता का बोध होता है। पिछले दिनों कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में बैठक में इस पर सुझाव दिया। इसे सैद्धांतिक रूप स्वीकार कर लिया है। नई सरकार की प्राथमिकता में यह होगा।

विदेशों में होता है ऐसा

इस संबंध में सुझाव देने वाले जयपुर के पृथ्वी सिंह कंधल का कहना है, विशिष्ट संस्कृति की यह प्रथा भारत में ही दिखती है। अमरीका, यूरोप, चीन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी वीआईपी सहित सभी लोग टोल का भुगतान करते है। बाद में यात्रा व्यय के रूप में राशि का दावा करते हैं।

Home / Bhopal / Toll Plaza: टोल प्लाजा पर खत्म होगा VIP कल्चर, हटेंगे 22 विशेष श्रेणियों को छूट वाले होर्डिंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.