scriptलोकसभा चुनाव 2019 : उमा भारती ने चुनाव लडऩे से किया इनकार | Uma Bharti refuses to contest lok sabha election 2019 | Patrika News
भोपाल

लोकसभा चुनाव 2019 : उमा भारती ने चुनाव लडऩे से किया इनकार

Lok Sabha 2019 – भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को लिखी चिट्ठी- उमा भारती ने चुनाव लडऩे से किया इनकार

भोपालMar 17, 2019 / 11:14 am

KRISHNAKANT SHUKLA

Uma Bharti Lok Sabha 2019

Uma Bharti Lok Sabha 2019

भोपाल. केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने लोकसभा चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया है। उमा ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर कहा कि पार्टी इसकी अधिकारिक घोषणा कर सकती है। हालांकि वे पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने जाएंगी।

आखिरी सांस तक राजनीति करूंगी – उमा भारती

उन्होंने कहा, मैं डेढ़ साल अपना ज्यादा समय गंगा किनारे बिताना चाहती हूं। राजनीति से रिटायर नहीं हो रही हूं। आखिरी सांस तक राजनीति करूंगी, लेकिन फिलहाल चुनाव लडऩा नहीं चाहती। उमा को मध्यप्रदेश की किसी सीट से उतारे जाने की सुगबुगाहट थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक उन्हें कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से उतारने पर भी विचार किया जा रहा था। उमा भारती फिलहाल उत्तरप्रदेश के झांसी से सांसद हैं। उमा के साथ ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी पहले ही चुनाव नहीं लडऩे का ऐलान कर चुकी हैं।

छिंदवाड़ा में बोले, मुश्किल सीट से चुनाव लड़ें दिग्विजय सिंह: कमलनाथ

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को प्रदेश की किसी ऐसी लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे का आग्रह किया है, जो कांग्रेस के लिए मुश्किल भरी है। उन्होंने मीडिया से कहा, प्रदेश में तीन-चार सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस 30-35 साल से जीत नहीं पाई है। इनमें से किसी सीट से दिग्विजय को चुनाव लडऩा चाहिए। अब वे खुद तय करेंगे कि उन्हें कहां से उम्मीदवार बनना है। कमलनाथ ने कहा, उन्हें उम्मीद है कि यहां कांग्रेस 22-23 सीट जीतेगी। तीन-चार दिन में प्रत्याशी तय हो जाएंगे।

https://twitter.com/AmitShah?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Bhopal / लोकसभा चुनाव 2019 : उमा भारती ने चुनाव लडऩे से किया इनकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो