scriptभेल नगर प्रशासन के दफ्तर में हंगामा, प्रशासक के खिलाफ की शिकायत | Uproar in BHEL city administration office, complaint against administr | Patrika News
भोपाल

भेल नगर प्रशासन के दफ्तर में हंगामा, प्रशासक के खिलाफ की शिकायत

हबीबगंज हाट-बाजार में थोक सब्जी की नीलामी को लेकर जारी है विवाद

भोपालNov 11, 2019 / 10:18 pm

Rohit verma

भेल नगर प्रशासन के दफ्तर में हंगामा, प्रशासक के खिलाफ की शिकायत

भेल नगर प्रशासन के दफ्तर में हंगामा, प्रशासक के खिलाफ की शिकायत

भोपाल. पिपलानी स्थित भेल नगर प्रशासन के दफ्तर में बीते दिनों अधिकारियों और हाट-बाजार व्यापारियों के बीच झड़प हो गई। व्यापारी अजमल खान और बृजेश चौकसे किसी मामले की जानकारी लेने सुबह करीब 11 बजे भेल नगर प्रशासन कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन वहां बैठे अधिकारियों ने व्यापारियों को मांगी गई जानकारी देने से मना कर दिया। इस पर व्यापारी और अधिकारी के बीच कहासुनी हो गई।

सूत्रों की माने तो मामला गाली गलौच और धक्का मुक्की तक पहुंच गया। इससे गुस्साए व्यापारियों ने भेल नगर प्रशासक के खिलाफ पिपलानी थाने में शिकायत कर दी। शिकायती आवेदन में व्यापारियों ने भेल नगर प्रशासक और शॉप सेल के अधिकारी हरिओम पिल्ले द्वारा अपशब्द और धक्का देकर दफ्तर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भेल नगर प्रशासक ने ही उन्हें दफ्तर बुलाया था।

 

बिना जानकारी दिए टेंडर जारी किए गए
इधर, टेंडर जारी करने से पहले हबीबगंज में थोक सब्जी की नीलामी कर रहे व्यापारियों का कहना है कि बिना जानकारी दिए ही टेंडर जारी कर दिए गए। व्यापारी अजमल खान का कहना है, सूचना के अधिकार के तहत इस संबंध में जानकारी मांगने पर भी अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं देते और मारपीट करने के लिए तैयार रहते हैं।

थोक सब्जी की नीलामी को लेकर विवाद
दरअसल, यह विवाद हबीबगंज हाट-बाजार में थोक सब्जी की नीलामी को लेकर है। जानकारी के अनुसार काफी समय से 13 व्यापारी हबीबगंज में सब्जी की नीलामी कर रहे थे। भेल ने यहां से नीलामी बंद करके गोविंदपुरा क्षेत्र में शिफ्ट करने का फैसला किया और 11 माह पहले नए सिरे से टेंडर जारी किए गए। पहले से नीलामी कर रहे व्यापारियों ने टेंडर में हिस्सा नहीं लिया। ऐसे में 20 अन्य व्यापारियों को टेंडर मिल गए।

 

भेल के अधिकारी नहीं देते जानकारी
पिपलानी थाने में भेल नगर प्रशासक के खिलाफ शिकायत की गई है। भेल अधिकारी सूचना के अधिकार के तहत मांगी जानकारी तक नहीं देते। मामला हबीबगंज में थोक सब्जी की नीलामी का है।
अजमल खान, व्यापारी

नियमानुसार जिन व्यापारियों को टेंडर जारी किए गए हंै, वे ही थोक सब्जी की नीलामी करें। लेकिन लाखों रुपए देने के बाद भी 11 महीनों से 20 व्यापारी परेशान हंै। जबकि टेंडर में हिस्सा न लेने वाले व्यापार कर रहे हंै।
अजय करनानी, व्यापारी

भेल नगर प्रशासन दफ्तर में दोनों व्यापारी आकर चिल्ला रहे थे। मैने मामले को शांत कर व्यापारियों को जाने के लिए कहा। जहां तक थोक सब्जी की नीलामी को लेकर विवाद है, भेल नियमानुसार कार्य करेगा।
अनंत टोप्पो, भेल नगर प्रशासक

Home / Bhopal / भेल नगर प्रशासन के दफ्तर में हंगामा, प्रशासक के खिलाफ की शिकायत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो