भोपाल

Bharat Jodo Yatra में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के वायरल वीडियो पर बवाल, कांग्रेस के बाद भाजपा ने दर्ज कराई FIR

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने भोपाल क्राइम ब्रांच में कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अभय तिवारी और पियुष बबेले के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

भोपालNov 27, 2022 / 07:46 pm

Faiz

Bharat Jodo Yatra में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के वायरल वीडियो पर बवाल, कांग्रेस के बाद भाजपा ने दर्ज कराई FIR

भोपाल. राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तीसरे दिन सोशल मीडिया पर वायरल ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने के दावे वाले वीडियो पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच शुरु हुआ आरोप प्रत्यारोप का दौर अब एक दूसरे पर FIR दर्ज कराने पर आ पहुंचा है। एक दिन पूर्व जहां कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ के रायपुर में मध्‍य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ केस दर्ज कराया था तो रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने भोपाल क्राइम ब्रांच में कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अभय तिवारी और पियुष बबेले के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने दर्ज कराई गई शिकायत में कहा है कि, 25.11.2022 की सुबह 8.52 बजे कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सबसे पहले विवादित वीडियो को पोस्ट किया था, जिस वीडियो को कांग्रेस नेता पियुष बबेले द्वारा पत्रकारों के व्हाट्सएप ग्रुप्स पर भी शेयर किया गया था। वीडियो के जरिए देश की शांति भंग करने और देश में द्वेष बाव को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। इसपर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अभय तिवारी और पियुष बबेले के खिलाफ धारा 153 बी, 504, 505 (1), 505 (2), 120 बी के तहत केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

 

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता के खिलाफ FIR को बीजेपी ने बताया कांग्रेस की जालसाजी


शिकायत में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बंद करने की मांग

Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की ओर से दर्ज कराई गई सिकायत में कहा गया है कि, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कमलनाथ और पूरी कांग्रेस पार्टी यात्रा की आड़ में भारत में देश विरोधी गतिविधिया कर रही है। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं, जिससे देश में अशांति का माहौल है। इससे आम आदमी को देश के खिलाफ नफरत से भड़काया जा सकता है। ऐसे में उन्हें रोकने और यात्रा बंद करने के उचित आदेश जारी करें।

 

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra : महू में BJP – RSS पर गरजे राहुल गांधी, नाथूराम गोडसे को ‘जी’ कहा, फिर बोले- जी गलती से लग गया


लोकेंद्र पाराशर पर FIR के बाद आग बबूला हुई भाजपा

आपको बता दें कि, वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जांच के आदेश दिए थे। इसी के साथ कांग्रेस ने मध्‍य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में एफआईआर दर्ज करा दी थी। बीजेपी नेता पर हुई FIR के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी आग बबूला हो गई। भाजपा ने न सिर्फ छत्तीसगढ़ में कराई गई एफआईआर को कांग्रेस की जालसाजी बताया है, बल्कि वायरल वीडियो को भी कांग्रेस द्वारा जारी करने का आरोप लगाया। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कांग्रेस से कई सवाल भी पूछे।

 

यह भी पढ़ें- भारत जोड़ो यात्रा, राजबाड़ा पहुंचे राहुल गांधी ने की इंदौर की तारीफ


पंकज चतुर्वेदी ने कांग्रेस को बताया जालसाज

रविवार को कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज कराने से पहले मध्‍य प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ कांग्रेस द्वारा छत्‍तीसगढ़ में कराई गई एफआईआर को पूरी तरह फर्जी बताते हुए मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के कृत्‍य को छुपाने की असफल कोशिश बताया था। उन्होंने कहा कि, सच तो ये है कि, जिस वीडियो के आधार पर लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ एफआईआर कराई गई है, वो वीडियो मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग द्वारा न सिर्फ अधिकृत रूप से जारी किया गया, बल्कि उसे कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल पर बकायदा ट्वीट भी किया गया।


पंकज चतुर्वेदी ने कांग्रेस से किये सवाल

-क्‍या ये सही नहीं है कि, मध्य प्रदेश कांग्रेस (@incmp) के ट्वीटर हैंडल पर ‘पाकिस्‍तान जिंदाबाद’ वाला वीडियो 25 नवंबर 2022 की सुबह 8:52 मिनट पर जारी किया गया था ?
-क्‍या ये सही नहीं है कि, ट्वीट किए गए वीडियो में जब ‘पाकिस्‍तान जिंदाबाद’ सुनाई दिया तो आनन-फानन में उसे डिलीट किया गया ?
-अगर उस वीडियो में ‘पाकिस्‍तान जिंदाबाद’ नहीं था तो फिर उसे कांग्रेस ने डिलीट क्‍यों किया ?
-क्‍या ये सही नहीं है कि, कांग्रेस के मीडिया समन्‍वयक पीयूष बवेले ने वो वीडियो अपने ब्रॉडकॉस्‍ट व्‍हाट्सअप ग्रुप के जरिए राजधानी भोपाल के पत्रकार मित्रों को भेजे थे ?
-अगर कांग्रेस द्वारा एफआईआर में भाजपा के ऊपर कूटरचित वीडियो चलाने का आरोप लगाया जा रहा है तो क्‍या यह माना जाए कि, कांग्रेस के मीडिया विभाग द्वारा राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए ऐसे कूटरचित वीडियो जारी किए जा रहे हैं ? क्‍योंकि लोकेंद्र पाराशर ने तो वही वीडियो ट्वीट किया जो वीडियो मध्य प्रदेश कांग्रेस (@incmp) के ट्वीटर हैंडल पर उन्हें उपलब्‍ध हुआ था।

-क्‍या इस घटनाक्रम से ये जाहिर नहीं होता कि, राहुल गांधी की यात्रा में लगे ‘पाकिस्‍तान जिंदाबाद’ के नारे को मध्‍य प्रदेश कांग्रेस की आंतरिक कलह के चलते योजनाबद्ध तरीके से जारी किया गया था ?

 

भाजपा पार्षद व एमआईसी सदस्य को कोर्ट ने सुनाई सजा, देखें वीडियो

Home / Bhopal / Bharat Jodo Yatra में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के वायरल वीडियो पर बवाल, कांग्रेस के बाद भाजपा ने दर्ज कराई FIR

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.