भोपाल

भयानक कोहरे के चलते ‘वंदे भारत एक्सप्रेस कैंसिल, शताब्दी, झेलम, पंजाब मेल 12-15 घंटे लेट

-कोहरे से ट्रेन और फ्लाइट प्रभावित आज वंदे भारत भोपाल से निरस्त-15 घंटे तक देरी से चल रही ट्रेनें

भोपालJan 03, 2024 / 09:26 am

Ashtha Awasthi

Vande Bharat Express

भोपाल। दिल्ली में घने कोहरे के चलते वंदे भारत, शताब्दी जैसी ट्रेन 12 से 15 घंटे तक देरी से चल रही हैं। भोपाल रेल मंडल ने बुधवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को निरस्त कर दिया है। जिन यात्रियों ने इस ट्रेन में रिजर्वेशन कराया था वह अपनी टिकट का पूरा पैसा काउंटर से वापस ले सकेंगे। दिल्ली से आने वाली सचखंड एक्सप्रेस, भोपाल एक्सप्रेस, शताब्दी, वंदे भारत, झेलम, पंजाब मेल जैसी गाडिय़ां भी अपने निर्धारित समय से 8 से 12 घंटे तक देरी से भोपाल पहुंच रही हैं।

2 घंटे फ्लाइट में बैठे रहे यात्री

मंगलवार को सुबह घना कोहरा होने के चलते सुबह 8 बजे भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली की उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट लेट हो गई। यात्रियों को 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कमजोर विजिबिलिटी के चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने फ्लाइट को टेक ऑफ की अनुमति नहीं दी जिसके चलते मौसम साफ होने का इंतजार सुबह 10 बजे तक चलता रहा। रात के वक्त मुंबई एवं दिल्ली से आने वाली उड़ाने भी अपने निर्धारित समय से 2 घंटा तक देरी से भोपाल पहुंच रही हैं।

महज 10 मीटर थी विजिबिलिटी

इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शहर में मौसम सुहाना हो रहा है। सुबह घना कोहरा था, दस मीटर दूर तक दिखाई नहीं दे रहा था। इसका कारण यह है कि इस समय बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। अरब सागर में बन रहे लो प्रेशर के कारण इस तरह की स्थिति बन रही है। अगले चार दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। सुबह तकरीबन तीन घंटे तक शहर में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान विजिबिलिटी सुबह महज 10 मीटर थी। दोपहर बाद विजिबिलिटी धीरे-धीरे बढ़ती गई।

Hindi News / Bhopal / भयानक कोहरे के चलते ‘वंदे भारत एक्सप्रेस कैंसिल, शताब्दी, झेलम, पंजाब मेल 12-15 घंटे लेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.