scriptकरनी है चट मंगनी पट ब्याह तो पढ़ें यह खबर | Vastu Tips For Early Marriage | Patrika News
भोपाल

करनी है चट मंगनी पट ब्याह तो पढ़ें यह खबर

वास्तु शास्त्र के अनुसार विवाह योग्य लड़के और लड़कियों को दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ नहीं सोना चाहिए।

भोपालAug 14, 2017 / 01:02 pm

Juhi Mishra

Vastu Tips For Early Marriage

Vastu Tips For Early Marriage

 भोपाल। शादी जीवन का महत्वपूर्ण फैसला होता है। यदि यह निर्णय गलत हो जाए तो जीवन के कई पड़ाव मुश्किल हो जाते हैं। ऐसी मुश्किलों से बचने के लिए लोग रिश्ते सोच-समझकर जोड़ते हैं और कई बार अच्छे रिश्तों की तलाश में उम्र निकलने लगती है। यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो वास्तु विज्ञान की मदद लें। वास्तु के अनुसार जल्दी शादी और अच्छे रिश्ते पाने के लिए कुछ जरूरी बदलाव अपने जीवन में करना उचित होता है।
सोने की दिशा बदलें
वास्तु शास्त्र के अनुसार विवाह योग्य लड़के और लड़कियों को दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ नहीं सोना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में सोने से विवाह में बाधा आती है और किसी न किसी वजह से शादी में देरी होती है। आप अपना बिस्तर ऐसे रखें कि सोते समय पैर उत्तर और सिर दक्षिण दिशा की तरफ रहे।
दीवारों के कलर का भी रखें ख्याल
अगर आपकी शादी में देरी हो रही है और आपके कमरे की दीवार का कलर डार्क है तो इसे तुरंत बदल दें। आपकी दीवारों का रंग चमकीला, पीला, गुलाबी होना शुभ माना जाता है। दीवारों को सकारात्मकता से भरे प्रकृति के नजारों वाली तस्वीरें लगाएं।
काले रंग से बचें
शादी की जल्दी है तो काले रंग के कपड़े या फिर कोई भी काले रंग की वस्तु का इस्तेमाल करने से बचें। ये शुभ नहीं माना जाता है। अच्छा होगा यदि आप ब्राइड रंग के कपड़े पहनें। किसी भी अच्छे काम पर जाते समय ध्यान रखें कि नीला और काला रंग नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रण देता है।
कमरा हवादार हो
आपका कमरा हवादार होना चाहिए। जहां पर्याप्त रोशनी भी आए। इससे आपके कमरे में सकारात्मक ऊर्जा आएगी। नकारात्मक ऊर्जा को घर से दूूर रखने के लिए अपने घर में बेकार का सामान न भरें। जिस सामान की जरूरत न हो उसे अलग कर दें।
केले का पौधा लगाएं
घर में केले का पौधा लगाना शुाभ माना जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि घर के पिछले हिस्से में लगाएं। रोज केले के पौधे को पानी देने से दोष का निवारण हो जाएगा। यदि केले के पौधे को घर के द्वार पर लगाया जाए तो इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। यदि घर पर पेड़ लगाना संभव न हो तो किसी उद्यान या मंदिर में पेड़ लगाएं।
पूर्णिमा के दिन करें ऐसा
पूर्णिमा की रात एक बाल्टी में पानी भरकर रातभर के लिए छत पर रख दें और इस पानी से लड़कियां नहाएं तो उन्हे अच्छे लड़कों के रश्ते आते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि इस पानी से नहाने से खूबसूरती बढ़ती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो