scriptघर में सुराही को पानी से भरकर इस दिशा में रखें, दूर होती है ‘पैसों की तंगी’ | vastu tips: Keep water jug at this place in the house | Patrika News
भोपाल

घर में सुराही को पानी से भरकर इस दिशा में रखें, दूर होती है ‘पैसों की तंगी’

मिट्टी की 5 चीजों को घर में रखने से दूर होता है दुर्भाग्य

भोपालJun 02, 2020 / 03:13 pm

Ashtha Awasthi

photo6246587331813419424.jpg

vastu tips

भोपाल। घर में रखी हर एक वस्तु के लिए वास्तु शास्त्र में शुभ-अशुभ दिशाएं बताई गई हैं। अगर चीजें सही जगह पर रखी जाती हैं तो घर में सकारात्मकता बढ़ती है और वास्तु दोष दूर होते हैं। मिट्टी से बनी चीजों के लिए भी नियम बताए गए हैं। मिट्टी की कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें घर में सही जगह पर रखने से दुर्भाग्य दूर हो सकता है। वास्तु के अनुसार अगर चीजें सही जगह पर हों तो घर में किसी भी तरह का कोई वास्तुदोष नहीं रहता है। मिट्टी की 5 चीजों को घर में रखने से किसी भी तरह का दुर्भाग्य यदि घर में हो तो वो दूर हो जाता है। जानें ये कौन सी चीजें हैं।

– उत्तर पूर्व दिशा में मिट्टी से बना पक्षी रखें।

– घर के मंदिर में मिट्टी से बनीं भगवान की मूर्ति जरूर रखें।

– घर के दरवाजे पर रोज दो मिट्टी के दीपक जरूर जलाएं।

– रोज शाम में तुलसी के पास मिट्टी का दीपक जलाएं।

– किचन में हमेशा मिट्टी का घड़ा गैस से दूर रखें।

– मिट्टी का छोटा घड़ा या सुराही को पानी से भर कर घर की उत्तर दिशा में रखने से पैसों की तंगी नहीं होती। इन्हें खाली न रहने दें, जल के समाप्त होने पर दोबारा भर दें।

इन उपायों को अपनाकर धन से संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाएं

– घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर लगाकर नित्य पूजा करने से बरकत होती है।

– घर में वास्तुदोष होने के कारण भी धन की तंगी रहती है। इसलिए वास्तुदोष को दूर करने के लिए घर में वास्तु भगवान की प्रतिमा या तस्वीर रखने से लाभ होता है, साथ ही धन की तंगी से भी छुटकारा मिलता है।

– घर के मुख्य द्वार में लक्ष्मी माता और भगवान कुबेर या स्वास्तिक के चिन्ह की तस्वीर लगाने से धन का अभाव नहीं होता।

– घर के उस स्थान में जहां पारिवारिक सदस्य अधिक समय व्यतीत करते हों वहां चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड रखने से आय के साधनों में बढ़ौतरी होती है और पैसों की कमी नहीं होती।

– घर से संबंधित कठिनाईयों से छुटकारा पाने के लिए धातु से निर्मित कछुआ और मछली रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है और बरकत बनी रहती है।

https://youtu.be/JeSL5ttuwnQ

Home / Bhopal / घर में सुराही को पानी से भरकर इस दिशा में रखें, दूर होती है ‘पैसों की तंगी’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो