भोपाल

पश्चिम बंगाल चुनाव: विश्वास सारंग को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- ममता की विदाई तय

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को केंद्रीय नेतृत्व ने दिया पश्चिम बंगाल का जिम्मा…।

भोपालFeb 17, 2021 / 04:54 pm

Manish Gite

भोपाल। बंगाल चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी तेज हो गई है। इसी सिलसिले में केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को बड़ी जिम्मेदारी दी है। सारंग पश्चिम बंगाल के तीन जिलों के कमान संभालेंगे। सारंग ने कहा है कि ममता बनर्जी के कारण पश्चिम बंगाल का गौरव कम हुआ है। अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग को बंगाल के तीन जिलों की अहम जिम्मेदारी मिली है। बुधवार को सारंग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ममता दीदी के राज में पश्चिम बंगाल का गौरव कम हुआ है। पश्चिम बंगाल की जनता भाजपा के साथ है।

Must Read

 

सारंग ने कहा कि उन पर केंद्रीय नेतृत्व ने भरोसा जताया है। वे भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। सारंग ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति खुशी भी जाहिर की है। सारंग ने दावा किया है कि ममता बनर्जी की विदाई होने जा रही है, पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

 

गौरतलब है कि विश्वास सारंग के अलावा प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को भी पश्चिम बंगाल में भाजपा ने जिम्मेदारी सौंपी है।

 

Home / Bhopal / पश्चिम बंगाल चुनाव: विश्वास सारंग को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- ममता की विदाई तय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.