भोपाल

weather report: मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, इन जिलों में चल सकती है आंधी और बारिश

weather report: मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, इन जिलों में चल सकती है आंधी और बारिश

भोपालApr 08, 2019 / 02:07 pm

Manish Gite

 

भोपाल। madhya pradesh में पिछले कुछ दिनों से मौसम का उतार-चढ़ाव का खेल जारी है। पिछले कुछ दिनों से लू चलने के साथ ही शाम के वक्त आंधू-तूफान का दौर रहा। इसके साथ ही कई स्थानों पर बूंदाबांदी की भी खबरे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान फिर से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है, वहीं कई स्थानों पर बारिश की भी संभावना जताई है। पेश है ताजा weather report

यहां रहा सबसे अधिक तापमान
मध्यप्रदेश में पिछले दिनों लू के कारण तापमान में बढ़ोतरी रही। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों का तापमान 40 डिग्री के पार निकल गया, वहीं प्रदेश में सबसे गर्म तापमान 44 डिग्री खरगौन का रिकार्ड किया गया। पिछले सप्ताह खरगौन का पारा 45 डिग्री पर पहुंच गया था। मौसम विभाग ने इसके और अधिक जाने का अनुमान है।

 

यहां चलेगी आंधी
मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश की रीवा, शहडोल, जबलपुर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ ही हल्की बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की आशंका व्यक्त की गई है। इसके अलावा तेज हवाओं की रफ्तार 22 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

रविवार को बदला मौसम
दो दिन बाद मौसम ने फिर करवट ली। तीखी धूप के बाद दोपहर में बादल छा गए। शाम को कई इलाकों में फिर आंधी चली। इसकी रफ्तार 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार थी। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। बादल और बूंदाबांदी के चलते राजधानी में दोपहर के तापमान में लगभग 8 डिग्री की गिरावट हुई। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक यह बदलाव उत्तर-पूर्व राजस्थान से छत्तीसगढ़ तक बनी द्रोणिका के कारण हुआ है। द्रोणिका के चलते नमी का प्रवाह बढ़ा है। 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहे तापमान के बीच नमी के बढ़ने के कारण बादलों का निर्माण हो रहा है।

यह स्थिति अभी रहने की संभावना है। हो सकता है सोमवार को भी बूंदाबंदी के साथ तेज हवाएं चले। मौसम विभाग में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि 2.30 से 3.30 बजे के बीच 40 डिग्री तापमान के आसपास रहने वाला तापमान शाम 5.30 बजे तक 30 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान में अचानक 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

Hindi News / Bhopal / weather report: मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, इन जिलों में चल सकती है आंधी और बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.